Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jashpur police alert regarding New Year | नववर्ष को लेकर जशपुर पुलिस अलर्ट: नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई, 300 पुलिसकर्मी तैनात – Jashpur News
Breaking News

Jashpur police alert regarding New Year | नववर्ष को लेकर जशपुर पुलिस अलर्ट: नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई, 300 पुलिसकर्मी तैनात – Jashpur News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a6e66363 e8d7 4ec0 a675 3e87b98a4cb0 1767183879606
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a6e66363 e8d7 4ec0 a675 3e87b98a4cb0 1767183879606

नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर जशपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। 31 दिसंबर की रात जिले को अपराध मुक्त और शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा और निगरानी योजना तैयार की गई है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पुलिस की

.

शांतिपूर्ण नववर्ष सुनिश्चित करने के लिए जिले में करीब 300 पुलिस कर्मियों और 50 से अधिक होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी, वहीं इंटरसेप्टर वाहन, स्पीड रडार और अन्य तकनीकी संसाधनों के जरिए ट्रैफिक और भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

हुड़दंग या कानून उल्लंघन पर होगी तुरंत कार्रवाई

पुलिस 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की शाम तक जिले के सभी दर्शनीय व पिकनिक स्थल, होटल, ढाबा, रिसॉर्ट और पार्टी स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतेगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

डीजे बजाने पर सख्त नियम

डीजे संचालन को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित समय और निर्धारित डेसीबल सीमा में ही डीजे बजाने की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की शांति भंग न हो।

नशे में वाहन चलाने वालों की होगी जांच

नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। शराब पीकर ड्राइविंग, तेज रफ्तार, हुड़दंग, साइलेंट जोन में शोर मचाने जैसी गतिविधियों पर बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि नया साल खुशियों का है, हुड़दंग का नहीं। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है, कैमरे एक्टिव हैं। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और नववर्ष 2026 को यादगार बनाएं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076695
Views Today : 651
Views Last 7 days : 4061
Views Last 30 days : 11866
Total views : 106866
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.