Uncategorized

अभनपुर में विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन से लौट रहे पिकअप और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

रायपुर जिले के अभनपुर इलाके में विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन से लौट रहे पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पचेड़ा-थनौद के पास हुई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार लोग रायपुर के भनपुरी इलाके से विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए राजिम गए थे। विसर्जन के बाद सभी पिकअप से वापस लौट रहे थे। वाहन में करीब एक दर्जन महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे।

इसी दौरान पचेड़ा-थनौद के पास सामने से आ रही बाइक से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौके पर मौत हो गई।

हादसे में पिकअप सवार कुछ बच्चों को भी मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। बाइक के नंबर और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button