जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
.
यह रिश्वत चोरभट्टी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी वीरेंद्र कौशिक से मांगी गई थी। मामला धान खरीदी केंद्र के भौतिक सत्यापन और टोकन काटने में कथित गड़बड़ी से जुड़ा था। तहसीलदार और पटवारी ने जांच को उच्च अधिकारियों तक न पहुंचाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

पटवारी आयुष ध्रुव
वीरेंद्र कौशिक ने इस मामले की शिकायत बिलासपुर स्थित ACB कार्यालय में की थी। शिकायत के आधार पर बुधवार को ACB ने एक जाल बिछाया। वीरेंद्र कौशिक को 35 हजार रुपए देकर भेजा गया, जिसके बाद रिश्वत लेते ही दोनों अधिकारियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद ACB दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।
……………………………….
रिश्वतखोरी से संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
बिलासपुर में नायब-तहसीलदार 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:किसान से फौती रिकॉर्ड दर्ज करने मांगे 1.20 लाख; ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

ACB की टीम ने रिश्वतखोर नायब तहसीलदार को किया गिरफ्तार।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नायब तहसीलदार को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने किसान से उसकी मां की मौत के बाद फौती रिकॉर्ड दर्ज करने 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग की थी। सोमवार को ACB ने पहली किश्त की राशि 50 हजार रुपए लेते पकड़ा है। मामला सीपत तहसील का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
