![]()
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव त्योहारी खरीददारी के लिए बाजार में भीड़ पहुंचने लगी है। लेकिन कमजोर ट्रैफिक व्यवस्था लोगों को परेशान कर रही है। बाजार क्षेत्र में लगातार जाम लग रहा है। इसकी वजह चार पहिया वाहनों की भीतरी हिस्से में एंट्री है। जिस पर ट्रैफिक
.
लेकिन चार पहिया वाहन इन बेरिकेडिंग को पार कर भीतर दाखिल हो रहे हैं। जिसकी वजह से बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बिगड़ रही है। वहीं मालवाहकों की मनमानी से भी व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस ने छोटे-बड़े मालवाहकों से लोडिंग-अनलोडिंग का समय निर्धारित किया है। इसकी समझाइश भी दुकानदारों को दी है। लेकिन निर्धारित समय का पालन नहीं हो रहा हैँ। किसी भी वक्त सर्विस रोड में बड़े मालवाहक खड़े हो रहे हैं। वहीं बाजार क्षेत्र में भी लगातार छोटे मालवाहक दाखिल हो रहे हैं। जिसकी वजह से ही पूरे हिस्से में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। हर हिस्से में जाम लग रहा है।
त्योहारी सीजन में इन व्यस्त सड़कों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती जरूरी है त्योहारी सीजन में जय स्तंभ चौक, गुड़ाखू लाइन, सदर लाइन, सिनेमा लाइन, कामठी लाइन, मानव मंदिर चौक में सबसे अधिक भीड़ उमड़ रही है। सुबह से रात तक बड़ी संख्या में इन हिस्सों में लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन इन्हीं हिस्सों में चार पहिया वाहनों की एंट्री की मनमानी सबसे अधिक जारी है। गुड़ाखू लाइन में मालवाहक भी प्रवेश कर रहे हैं। जिससे यहां पहुंचने वाले लोग जाम में फंस रहे हैं, इन हिस्सों में व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक जवानों के अतिरिक्त तैनाती की जरूरत है।
पुलिस टीम लगातार बाजार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है ^बाजार क्षेत्र में चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बैरिकेडिंग कर जवानों को तैनात किया गया है। जिन हिस्सों में भी समस्या है, वहां भी सुधार कर व्यवस्था बनाई जा रही है। लगातार टीम बाजार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है। नवरतन कश्यप, ट्रैफिक इंचार्ज
बाजार में भीड़ बढ़ती जा रही पुलिस ने बाजार क्षेत्र में मालवाहकों से लोडिंग-अनलोडिंग के लिए रात 10 बजे के बाद और 9 बजे तक का समय निर्धारित किया है। इसके बाद लोडिंग-अनलोडिंग के लिए मालवाहकों पर एंट्री नहीं देने का प्लान है। लेकिन इसके बाद भी मनमानी जारी है। दोपहर और बाजार में भीड़ उमड़ने के दौर भी मालवाहकों को खड़ा कर लोडिंग-अनलोडिंग किया जा रहा है। निर्धारित समय का पालन नहीं होने के बाद भी ट्रैफिक अमला सख्ती नहीं दिखा रहा है।
<
