छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन को लंबे समय से लंबित बकाया बिलों के भुगतान और विभागीय विसंगतियों के समाधान को लेकर राहत मिलने के संकेत मिले हैं। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के अंतर्गत कार्यरत ठेकेदारों को दीवाली पूर्व बकाया भुगतान का भरोसा दिलाया गया है,
.
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर जेजेएम और पीडब्ल्यूडी विभागों में भुगतान अटकने और प्रशासनिक विसंगतियों की जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर जेजेएम के लिए फंड स्वीकृत कराया जाएगा और दीवाली से पहले भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी से जुड़े मुद्दों पर प्रमुख सचिवों और इंजीनियरों के साथ संयुक्त बैठक कर समाधान किया जाएगा। एसोसिएशन ने निर्माण कार्यों में आ रही अड़चनों को भी विस्तार से रखा, जिसमें बिल रोकने, जीएसटी विसंगतियां और बजट प्रावधानों की कमी जैसे मुद्दे शामिल हैं।
<
