पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जेल ब्रेक के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साढ़े 7 महीने के बाद ये पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इसे ढूंढने पुलिस ने नारायणपुर, बस्तर समेत बीजापुर के अलग-अलग ठिकानों में रेड की कार्रवाई की थी। हालांकि ये वहां से भाग
.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम महेंद्र दीवान है। ये साल 2024 से चोरी के मामले में दंतेवाड़ा जिला जेल में सजा काट रहा था। वहीं 3 अप्रैल 2025 को अपने एक अन्य साथी के साथ जेल की दीवार कूद कर भाग निकला था। हालांकि, इसका साथी भागने में नाकाम रहा था। लेकिन ये पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तब से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी।

इसी जेल से फरार हुआ था आरोपी।
ऐसे पकड़ाया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि ये बस्तर जिले में छिपा हुआ है। इसके बाद अधिकारियों ने जवानों की एक टीम बनाकर बस्तर भेजी। हालांकि इसे पता चल गया था कि पुलिस आ रही है।
ये बस्तर जिले से फरार हो गया और फिर नारायणपुर जिले में जाकर छिप गया था। साइबर टीम की मदद से पुलिस ने वहां भी इसका पता लगा लिया था। लेकिन पुलिस इसे पकड़ पाती इससे पहले ही ये वहां से भाग निकला।

हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था आरोपी।
बार-बार भागता रहा
जिसके बाद पुलिस को इसका अगला ठिकाना बीजापुर में होना पता चला। पुलिस इन तीनों जिलों में लगातार रेड की कार्रवाई करती रही। लेकिन ये बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार होता गया। जिसके बाद कुछ हफ्ते पहले ही ये दंतेवाड़ा के चितालंका के जंगल में किसी ठिकाने में पहुंचा था। पुलिस को इसके वहां होने की जानकारी मिली थी।

ASP आरके बर्मन ने बताया की आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
इसे पकड़ने बनाई 4 टीमें
फिर पुलिस जवानों की कुल चार टीमें बनाई गई। इन टीमों को इन्हें पकड़ने के लिए रवाना किया गया था। चितालंका जे जंगल से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। बताया जा रहा है आरोपी गीदम की कैंटीन से 7.50 लाख रुपए की चोरी किया था। इसी मामले में उसे जेल हुई थी।
दंतेवाड़ा के ASP आर के बर्मन ने कहा कि इसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दोबारा जेल भेज दिया गया है।
<
