Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jagdalpur BPCL Employee Suicide | Dead Body Found; Cause Unknown
Breaking News

Jagdalpur BPCL Employee Suicide | Dead Body Found; Cause Unknown

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 8 1776411156
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 8 1776411156

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रिटायर्ड रेंजर के बेटे और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) कर्मचारी ने अपनी कलाई की नस काट कर आत्महत्या कर ली है। जब कमरे से बदबू आई तो मकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

.

पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो लाश मिली, जमीन पर खून फैला हुआ था। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

रायपुर का रहने वाला था कर्मचारी

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अतुल शर्मा (28) के रूप में हुई है। ये रिटायर्ड रेंजर जितेंद्र शर्मा का बेटा है। ये मूल रूप से रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी था। पिछले कुछ समय से जगदलपुर के लालबाग इलाके में रह रहा था। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में काम करता था।

कमरे में आने लगी थी बदबू, फर्श पर फैला खून

पिछले 2-3 दिन से कमरे का दरवाजा बंद था। शुक्रवार सुबह कमरे से बदबू आने लगी। शक होने पर मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस टीम कमरे में गई।

फर्श पर खून फैला हुआ था और बिस्तर पर अतुल शर्मा का शव पड़ा मिला। शुरुआती जांच में कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जांच के बाद सामने आएगी वजह

इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महतारी वंदन ई-केवाईसी निःशुल्क, पैसे मांगने पर होगी कार्रवाई:कोरबा में सीएससी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुविधा; शिकायत के लिए नंबर जारी

April 19, 2026

परशुराम जयंती पर ‘ब्रह्म गर्जना’ बाइक रैली:धमतरी में बिलाई माता मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

April 19, 2026

सड़क किनारे पार्किंग से यातायात प्रभावित

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067909
Views Today : 81
Views Last 7 days : 1013
Views Last 30 days : 4099
Total views : 88846
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.