Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IT-RAID…Officers took digital evidence-file documents from the premises of businessmen | IT रेड…कारोबारियों के ठिकानों से डिजिटल साक्ष्य-फाइल ले गए अफसर: हवाला के जरिए लेनदेन का शक, 14 घंटे जांच चली; बयान देने ऑफिस बुलाया – Chhattisgarh News
Breaking News

IT-RAID…Officers took digital evidence-file documents from the premises of businessmen | IT रेड…कारोबारियों के ठिकानों से डिजिटल साक्ष्य-फाइल ले गए अफसर: हवाला के जरिए लेनदेन का शक, 14 घंटे जांच चली; बयान देने ऑफिस बुलाया – Chhattisgarh News

By adminDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eod 61737096234 1764942253
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर 4 दिसंबर की सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। रायपुर के सिलतरा और रायगढ़ में एक साथ शुरू हुई इस कार्रवाई में विभाग की कई टीमें शामिल रहीं।

.

आयकर अफसरों ने कारोबारियों के ठिकानों में 14 घंटे से ज्यादा जांच करके डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए है। कारोबारियों को बयान देने के लिए आईटी के अफसरों ने बुलाया है।

आईटी विभाग ने टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद छापा मारा है। विभाग को शक है कि कुछ कारोबारियों ने हवाला के जरिए लेनदेन किया है। इसकी जांच की जा रही है।

स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर छापा।

स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर छापा।

देवी स्पंज, ओम स्पंज, और हिंदुस्तान क्वाइल में छापा

4 दिसंबर की सुबह आयकर विभाग की एक बड़ी टीम रायपुर के सिलतरा स्थित देवी स्पंज, ओम स्पंज, और हिंदुस्तान क्वाइल पहुंची। इन स्टील प्लांट के संचालक मैग्नेटो मॉल के पीछे सिग्नेचर होम में निवासरत हैं।

प्लांट के संचालक विकास अग्रवाल, विपिन अग्रवाल और अरविंद अग्रवाल हैं और वो रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। कारोबारियों के सीए के यहां भी आयकर टीम ने दबिश दी थी।

जांच टीम के साथ सीआरपीएफ जवान भी तैनात रहे। इसके अलावा रायगढ़ निवासी प्रतीक गोयल के यहां भी आयकर टीम ने जांच की।

11667969140 1764942695

जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज की होगी जांच

रायपुर के आनंदम सिटी निवासी विनोद सिंगला के घर सिलतरा स्थित एमएस पाइप निर्माण फैक्ट्री इस्पात इंडिया, आनंदम में ही रहने वाले रवि बजाज के घरों में भी आयकर ने दबिश दी थी।

टीमों ने सभी फाइनेंशियल रिकॉर्ड जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज और ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है। टीमों ने जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन, ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड और कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त कर जांच शुरू की।

टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर दबिश

बताया जा रहा है कि पिछले 3 से 5 सालों के आयकर रिटर्न में बड़े अंतर और टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर यह दबिश दी गई थी। विभाग को शक है कि कुछ कारोबारियों ने हवाला के जरिए लेनदेन किया है। कई कारोबारी अपने खातों और डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने में जुट गए।

1668322569 1764942795

100 से ज्यादा जवान थे मुस्तैद

आयकर विभाग पिछले तीन-चार दिनों से यह कार्रवाई प्लान कर रहा था। इसके लिए 100 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान भी सुरक्षा में लगाए गए थे। जांच के बाद अब विभाग कारोबारियों को बयान दर्ज करने के लिए ऑफिस बुलाएगा। विभाग आने वाले दिनों में जब्त दस्तावेजों की विस्तृत जांच करेगा।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों के 50 ठिकानों पर IT रेड: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ में एक्शन; घर, दफ्तर और प्लांट में खंगाले दस्तावेज

रायपुर समेत कई जिलों में आईटी की टीम ने कार्रवाई की है।

रायपुर समेत कई जिलों में आईटी की टीम ने कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा। गुरुवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में स्पंज आयरन, स्टील रोलिंग, पॉवर प्लांट और जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में नकली डीएपी खाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़:हरियाणा से लाए 13 बोरी नकली खाद जब्त,नकली,आरोपी पिकअप छोड़कर अंधेरे में फरार

June 16, 2026

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

कोरबा के ग्रीन जोन में कब्जे का आरोप:पेड़ काटकर हो रही प्लाटिंग, निगम कर्मचारी पर मिलीभगत के भी आरोप

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074324
Views Today : 831
Views Last 7 days : 5362
Views Last 30 days : 9688
Total views : 101888
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.