Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » It is mandatory for officers and employees to stay at the headquarters. | अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य: बलरामपुर में DEO ने जारी किया आदेश, रामानुजगंज में बिजली शिविर में 77 नए कनेक्शन जारी – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

It is mandatory for officers and employees to stay at the headquarters. | अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य: बलरामपुर में DEO ने जारी किया आदेश, रामानुजगंज में बिजली शिविर में 77 नए कनेक्शन जारी – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
74c6d98a 74c0 40d0 8eee e348d6b75d3b 1765889571013
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मुख्यालय में रहने के लिए अनिवार्य किया गया है, ताकि शासकीय कार्य समय पर और सुचारु रूप से संपन्न हो। वहीं, रामानुजगंज में विशेष विद्युत शिविर आयोजित कर 77 नए कनेक्शन जारी किए गए, बिजली बिल

.

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शासकीय कार्यों की सुचारुता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिला, विकासखंड, संकुल और शाला स्तर के सभी अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक अपने पदस्थापना मुख्यालय में ही निवास करेंगे।

कार्यालयीन समय का कड़ाई से पालन अनिवार्य

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि कई अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

आदेश में यह भी बताया गया है कि पूर्व में भी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए थे। अब कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तर पर एक निगरानी समिति गठित की गई है। यह समिति मुख्यालय में निवास की जांच कर रिपोर्ट संकलित करेगी।

यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी या शिक्षक के मुख्यालय में निवास न करने की पुष्टि होती है, तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

d99059c0 aa88 49f6 b3c3 b070eadf61611765898478293 1765900074

रामानुजगंज शिविर में 77 नए बिजली कनेक्शन जारी

रामानुजगंज वितरण केंद्र में विशेष विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नए विद्युत कनेक्शन जारी करना, बिजली बिलों में सुधार करना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देना और बकायादार उपभोक्ताओं से लंबित राशि की वसूली करना था।

शिविर के दौरान कुल 77 नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। इसके अतिरिक्त, 17 त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों में सुधार कर संशोधित बिल उपभोक्ताओं को दिए गए। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

db411353 6179 479e b164 562f1a4d0ccb1765898485126 1765900082

बकायादार 748 उपभोक्ताओं से कुल 13.40 लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं, बकाया राशि का भुगतान न करने वाले 48 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।

यह शिविर नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल की मांग पर आयोजित किया गया था। शिविर में पार्षद अर्जुन दास, पार्षद सुमित गुप्ता, पार्षद अशोक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बलरामपुर के कार्यपालन अभियंता प्रकाश कुमार अग्रवाल, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और अन्य विभागीय कर्मचारी भी मौजूद थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:भरोसा जीतकर कई बार बनाए संबंध, फिर शादी से किया इनकार, पीड़िता ने की शिकायत; आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत:4 लोग गंभीर रूप से घायल, अंबिकापुर रोड से लौटते समय हुआ हादसा

May 13, 2026

IPL में मुफ्त सुविधाएं क्यों दे रही है सरकार-कांग्रेस:सुशील आनंद शुक्ला बोले- बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही, बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 162
Views Last 7 days : 773
Views Last 30 days : 3492
Total views : 91464
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.