Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IPL सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दुर्ग में 7 आरोपी गिरफ्तार, 15-15 हजार की सट्टा आईडी से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा
Breaking News

IPL सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दुर्ग में 7 आरोपी गिरफ्तार, 15-15 हजार की सट्टा आईडी से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

By adminMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ipl1 1777924955
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ipl1 1777924955
IPL मैचों के दौरान दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी का मामला सामने आया। गुजरात और पंजाब के मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। 15-15 हजार रुपए की सट्टा आईडी और ‘Silent 777’ ऐप लिंक से सट्टा संचालित हो रहा था। पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 7 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों से मोबाइल, नगदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया। पाटन पुलिस ने गुजरात और पंजाब के मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले करन देवांगन (23), उत्तम निषाद (29), गोपाल निषाद (27) और लोकेश उर्फ अरमान यादव (29) को गिरफ्तार किया है।कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 15-15 हजार रुपए में एवरग्रीन सिटी उम्दा में रहने वाले एडमिन कुलदीप बागड़े से करीब 15 दिन पहले एक एप का लिंक खरीदा था। इसी के माध्यम से वे सट्टा लगाने और खिलाने का कार्य कर रहे थे। पैसों का हिसाब-किताब करने के लिए जमा हुए थे पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन और नगदी रकम बरामद की। पुलिस ने कुल 4 मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी आरोपी पिछले कुछ दिनों से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे थे और सट्टा संचालन में भी शामिल थे। मैच समाप्त होने के बाद पैसों के हिसाब-किताब के लिए ये सभी बाजार चौक में एकत्र हुए थे, तभी पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने भी तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार दूसरा मामला सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र का है। गया नगर के परेतीन चौक स्थित एक खाली दुकान में कुछ लोग आईपीएल मैच पर पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। छापे के दौरान तीन लोग मोबाइल फोन के जरिए गुजरात टाइटंस और पंजाब के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगाते हुए पाए गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष राजपूत (24), शुभम चंदेल (22) और मोहम्मद ईरफान उर्फ राजा (38) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये लोग मोबाइल ऐप के जरिए लोगों से पैसे लेकर सट्टा खिलवा रहे थे और हिसाब-किताब कॉपी में दर्ज कर रहे थे।

9 मोबाइल के साथ अन्य सामान जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 28,800 रुपए नगद, स्कूटी, दो लाइनदार कॉपी, कैलकुलेटर, स्केल, सट्टा पर्ची और अन्य सामान जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 29 हजार रुपए बताई गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी पर नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पति ने पत्नी का गला काटने की कोशिश की:हंसिया से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार

May 5, 2026

झारखंड शराब घोटाला…अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत:जांच में सहयोग करने की दी हिदायत;जांच एजेंसी को बेल रद्द करने आवेदन की भी छूट

May 5, 2026

घर के आंगन में काट रहा था गोमांस:बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, 7 KG मांस बरामद, सूखाकर करता था इस्तेमाल

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069626
Views Today : 25
Views Last 7 days : 685
Views Last 30 days : 3903
Total views : 90669
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.