Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पति ने पत्नी का गला काटने की कोशिश की:हंसिया से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

पति ने पत्नी का गला काटने की कोशिश की:हंसिया से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004748827 1777925473
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004748827 1777925473
दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी विवाद के चलते घर के आंगन में बैठी पत्नी पर हसिया से गले पर वार कर जान से मारने की कोशिश की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया था, जबकि घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है। आम छील रही थी पत्नी पुलिस के अनुसार अजय कुमार भास्कर (26) निवासी मोलसनार मांझीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 मई की शाम करीब 5 बजे उसकी मां सुखमति भास्कर घर के आंगन में बैठकर आम छील रही थी। इसी दौरान उसका पति लक्ष्मण भास्कर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की और अपने पास रखे हसिया से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के पहुंचते ही भागा आरोपी हमले के बाद घायल महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला को तत्काल इलाज के लिए बचेली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी हुआ गिरफ्तार मामले की रिपोर्ट पर कुआकोंडा थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 109 (1) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। SP गौरव राय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 3 मई को आरोपी लक्ष्मण भास्कर (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रिटायरमेंट के पैसों के लालच में रची किडनैपिंग की साजिश:ड्राइवर ने साथियों संग किया महिला का अपहरण, 22 लाख की मांगी फिरौती, अरेस्ट

May 5, 2026

भाजपा कार्यकर्ता बोला-पत्नी का पार्टी नेता के साथ अवैध संबंध:रिसॉर्ट से जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष संग पकड़ी गई;कहा-मुझे पीटा, बच्चों के आंख-मुंह में डाली मिर्च

May 5, 2026

भाजपा कार्यकर्ता बोला-पत्नी का पार्टी नेता के साथ अवैध संबंध:रिसॉर्ट से जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष संग पकड़ी गई;कहा-मुझे पीटा, बच्चों के आंख-मुंह में डाली मिर्च

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069628
Views Today : 27
Views Last 7 days : 687
Views Last 30 days : 3905
Total views : 90671
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.