Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आज से नौतपा शुरू, रायपुर में पारा 45°C पहुंचा:पूरे छत्तीसगढ़ में लू का असर, अगले 4 दिनों तक राहत नहीं
Breaking News

आज से नौतपा शुरू, रायपुर में पारा 45°C पहुंचा:पूरे छत्तीसगढ़ में लू का असर, अगले 4 दिनों तक राहत नहीं

By adminMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 7 1779677423
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 7 1779677423
नौतपा की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी और ज्यादा तीखी होने वाली है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है। फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नौतपा के साथ और तेज होगी गर्मी रविवार से नौतपा की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष और मौसम के लिहाज से यह साल का सबसे गर्म दौर माना जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। मौसम विभाग के मुताबिक नौतपा के शुरुआती दिनों में छत्तीसगढ़ में तेज धूप और लू का असर बना रहेगा। खासकर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद और आसपास के जिलों में दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। अगले 4 दिन तक तापमान में बड़ी राहत नहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में सूखा और गर्म मौसम बने रहने के संकेत हैं। रायपुर में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा रायपुर शहर के लिए जारी लोकल फोरकास्ट में कहा गया है कि 25 मई को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं। हीटस्ट्रोक से 200 चमगादड़ों की मौत छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कोरबा जिले में हीटस्ट्रोक से 200 चमगादड़ों की मौत हो गई। पाली विकासखंड के नौकोनिया तालाब किनारे शनिवार को सैकड़ों जीव पेड़ों से गिरकर मर गए। पाली वन परिक्षेत्र के रेंजर योगेश्वर बंजारे ने लू से चमगादड़ों की मौत की पुष्टि की है। इस क्षेत्र में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। 2 दिन बाद बदल सकता है मौसम मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के आउटलुक में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि हीटवेव का असर अभी जारी रहेगा। लोगों को सावधानी की सलाह तेज गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील भी की गई है। बिलासपुर में 44° तापमान, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी बिलासपुर में तापमान 44 डिग्री पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने, ज्यादा पानी पीने और शरीर हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा सतर्क रहने कहा गया है। इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर 87706-64365 और 75870-38622 जारी किए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लघु फिल्म प्रतियोगिता प्रविष्टियां 30 जून तक

May 25, 2026

इलाज का जो ज्ञान गूगल में नहीं, वह बकेला के बैगा के पास

May 25, 2026

Chhattisgarh Petrol Price Hike | Narayanpur Highest; Raipur Diesel Rates

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071888
Views Today : 81
Views Last 7 days : 1972
Views Last 30 days : 4931
Total views : 94503
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.