Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IPL में मुफ्त सुविधाएं क्यों दे रही है सरकार-कांग्रेस:सुशील आनंद शुक्ला बोले- बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही, बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?
Breaking News

IPL में मुफ्त सुविधाएं क्यों दे रही है सरकार-कांग्रेस:सुशील आनंद शुक्ला बोले- बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही, बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

By adminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
511768214458176823783017683247021777813711 1778663453
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



511768214458176823783017683247021777813711 1778663453
रायपुर में होने वाले IPL मैचों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग पूरी तरह व्यावसायिक आयोजन है, जिसका मकसद मुनाफा कमाना है। ऐसे में सरकार द्वारा बिजली, पानी, सुरक्षा और सफाई जैसी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराना जनता के पैसे का दुरुपयोग है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब IPL और BCCI करोड़ों रुपए का कारोबार कर रहे हैं, तब राज्य सरकार सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल कर आखिर किसे फायदा पहुंचा रही है। “स्टेडियम जनता के पैसे से बना, फायदा कौन उठा रहा?” सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कांग्रेस सरकार के समय करोड़ों रुपए खर्च कर बनाया गया था। लेकिन भाजपा सरकार स्टेडियम का संचालन खुद नहीं संभाल पाई और इसे BCCI के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि स्टेडियम BCCI को दिया गया है तो सरकार को यह भी बताना चाहिए कि बदले में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों और जनता को क्या सुविधा मिली। कांग्रेस ने पूछा कि क्या स्थानीय खिलाड़ियों को कोई विशेष अवसर, अकादमी या टिकट कोटा दिया गया है? “RCB को छत्तीसगढ़ से क्या फायदा?” कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रायपुर को अस्थायी होम ग्राउंड बनाया, लेकिन इससे राज्य को क्या लाभ हुआ, यह सरकार स्पष्ट करे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर इतनी सुविधाएं दी जा रही हैं तो टीम का नाम “रॉयल चैलेंजर्स छत्तीसगढ़” कर देना चाहिए। कांग्रेस का दावा है कि मैच आयोजन के दौरान पुलिस बल, सफाई कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और सरकारी मशीनरी लगातार ड्यूटी में लगी रहती है, जिसका खर्च अप्रत्यक्ष रूप से जनता पर पड़ता है। “लक्जरी एंटरटेनमेंट पर टैक्स, फिर रियायत क्यों?” सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि IPL को लक्जरी मनोरंजन की श्रेणी में रखा गया है और टिकटों पर भारी GST वसूला जाता है। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा मुफ्त सुविधाएं देना सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने मांग की है कि IPL आयोजकों से सभी सुविधाओं का पूरा शुल्क और टैक्स वसूला जाए, ताकि सरकारी संसाधनों का बोझ जनता पर न पड़े।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IPL में मुफ्त सुविधाएं देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल:सुशील आनंद शुक्ला बोले-बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही,बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

कोरबा के जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल:मार्च से लापता मान सिंह के रूप में पहचान, पुलिस जांच में जुटी

May 13, 2026

आबकारी विभाग का झोलाछाप डॉक्टर के घर छापा:104 शराब की बोतलें जब्त, किराना-दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 169
Views Last 7 days : 780
Views Last 30 days : 3499
Total views : 91471
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.