Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा के जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल:मार्च से लापता मान सिंह के रूप में पहचान, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

कोरबा के जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल:मार्च से लापता मान सिंह के रूप में पहचान, पुलिस जांच में जुटी

By adminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1a352f0a 34d4 472a a053 b96027b46729 1778665609328
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1a352f0a 34d4 472a a053 b96027b46729 1778665609328
कोरबा के रजगामार इलाके में एक पेड़ से लटका नर कंकाल मिला है। इसकी पहचान दरगा निवासी मान सिंह (45) के रूप में हुई है, जो मार्च माह से लापता थे। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और सामान के आधार पर उनकी शिनाख्त की। बुधवार को ग्रामीणों ने सुआपहाड़ जंगल में कंकाल लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह कंकाल पहाड़ पर लगभग 25 किलोमीटर ऊपर घने जंगल में मिला था। होली के बाद से लापता था मृतक परिजनों ने बताया कि मान सिंह खेती-किसानी का काम करते थे और होली के बाद से अचानक लापता हो गए थे। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने रजगामार चौकी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति का पता चलेगा पुलिस ने कंकाल को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। चौकी प्रभारी विनोद सिंह के अनुसार, यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और जंगल से मिले अन्य साक्ष्यों को भी जब्त किया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सट्टा सिंडिकेट के 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ कैश बरामद:मास्टरमाइंड सट्टे की कमाई कारो​बारियों के यहां करता डंप, बाप-बेटा व्हाइट मनी में करते कन्वर्ट

May 13, 2026

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

बिलासपुर में 150 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी:अंडरग्राउंड बिजली, 3 एम्बुलेंस सहित कई परियोजनाओं पर मुहर

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070275
Views Today : 182
Views Last 7 days : 793
Views Last 30 days : 3512
Total views : 91484
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.