![]()
मुंगेली | विकासखंड मुंगेली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला फास्टरपुर में न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन
.
सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष प्रयास जारी हैं। इसी विद्यालय का एक पूर्व छात्र आज जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत है, जो ग्रामीण छात्रों की क्षमता का प्रमाण है। विद्यालय की प्राचार्य पूर्णिमा मिश्रा ने न्योता भोज का उद्देश्य भाईचारा, सहयोग और सामाजिक समरसता बढ़ाना बताया। उन्होंने बताया कि 55 वर्ष पुराने इस विद्यालय में 775 छात्र अध्ययनरत हैं और मिशन 90 प्लस के तहत अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक रामभजन देवांगन व उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
<
