Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » International Kabaddi player Sanju Devi welcomed in Pali | अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का पाली में स्वागत: विधायक ने की 3 करोड़ पुरस्कार और सरकारी नौकरी की मांग, आवेदन भी सौंपा – Korba News
Breaking News

International Kabaddi player Sanju Devi welcomed in Pali | अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का पाली में स्वागत: विधायक ने की 3 करोड़ पुरस्कार और सरकारी नौकरी की मांग, आवेदन भी सौंपा – Korba News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5319e62d 0afd 40c4 a1cf 9954425c5935 1764655784378
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का पाली पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम ने उनके लिए 3 करोड़ रुपए के पुरस्कार और सरकारी नौकरी की मांग की।

.

शिव मंदिर चौक पर आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संजू देवी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक तुलेश्वर मरकाम ने संजू देवी की उपलब्धि को पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संजू देवी अब केवल पाली या कोरबा की नहीं, बल्कि पूरे देश की पहचान बन चुकी हैं।

08403f35 ddcf 4e90 ace1 355e9d242705 1764655784380

विधायक ने दी 51 हजार की सम्मान राशि

विधायक मरकाम ने मंच पर संजू देवी को 51 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की। उन्होंने भविष्य में हर संभव सहयोग देने की भी घोषणा की, यह कहते हुए कि प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देना समाज और सरकार की जिम्मेदारी है।

एसडीओ के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन

इसके अलावा विधायक तुलेश्वर मरकाम ने अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में संजू देवी के लिए प्रमुख मांगें रखी गईं। इन मांगों में सरकारी नौकरी प्रदान करना, जिला खनिज न्यास (DMF) मद से सम्मान राशि देना और 3 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि स्वीकृत करना शामिल है।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनी संजू देवी

स्थानीय लोगों ने भी संजू देवी की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें क्षेत्र की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। संजू देवी ने इस अवसर पर कहा कि उनके माता-पिता, दोस्त, रिश्तेदार और खिलाड़ियों सहित सभी ने उनका मनोबल बढ़ाया है।

6dd0e9eb 04ca 4537 9e05 9d457b783c78 1764655784380



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073897
Views Today : 44
Views Last 7 days : 1617
Views Last 30 days : 6282
Total views : 98081
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.