टॉप न्यूज़

Indrajeet Singh Chotu Transport Records Scrutinized


दुर्ग जिले में 1500 से ज्यादा ट्रकों का संचालन करने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू के यहां मंगलवार को दूसरे दिन स्टेट GST की 12 सदस्यीय टीम ने करीब साढ़े 9 घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई रात 8.30 बजे ख

.

टीम की जांच अब पुराने कारोबारी रिकॉर्ड तक पहुंच गई है। कार्रवाई के दौरान सिर्फ HTC के रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि इंद्रजीत सिंह से जुड़ी दूसरी कंपनी दलबीर सिंह एंड सन्स पार्टनरशिप के दस्तावेज भी जांचे गए। वहीं अब दोनों कंपनियों के साल 2020-21 से जुड़े रिकॉर्ड, लेनदेन, ऑडिट रिपोर्ट और कंसाइनमेंट की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि इंद्रजीत सिंह की कंपनियां सिर्फ BSP तक सीमित नहीं हैं। BSP के अलावा दो सीमेंट फैक्ट्रियों के लिए भी ट्रांसपोर्टेशन का काम किया जाता है। तीनों संस्थानों की ओर से ट्रांसपोर्टेशन के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए जाते हैं।

GST टीम इन वर्क ऑर्डर के आधार पर किए गए काम, कंपनी के बिल, कंसाइनमेंट और लेनदेन का मिलान कर रही है। कंपनी BSP और सीमेंट फैक्ट्रियों से माल उठाकर देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाती है। इससे कारोबार का दायरा भिलाई से बाहर तक फैला हुआ है।

इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू के भिलाई हथखोज स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सोमवार को स्टेट जीएसटी की टीम पहुंची थी।

इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू के भिलाई हथखोज स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सोमवार को स्टेट जीएसटी की टीम पहुंची थी।

12 कंप्यूटरों की जांच, 20 कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी खंगाला

कार्रवाई के दौरान ऑफिस में लगे 12 कंप्यूटर भी जांच के दायरे में रहे। GST टीम ने कंप्यूटरों की जांच की। इसके अलावा ऑफिस में काम करने वाले करीब 20 कर्मचारियों से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले गए। GST अफसर कंपनी के कागजी रिकॉर्ड के साथ डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रहे हैं। लेनदेन और कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड में किसी तरह का अंतर है या नहीं, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

स्क्रैप कारोबार पर भी पूछताछ

इंद्रजीत सिंह से स्क्रैप ट्रेडिंग को लेकर भी पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि पहले उसकी स्क्रैप ट्रेडिंग कंपनी थी, लेकिन लंबे समय से यह कारोबार बंद है। अब इस पुराने कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड भी जरूरत के हिसाब से जांच में लिए जा सकते हैं।

कंपनी के मालिक और डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू की फाइल फोटो।

कंपनी के मालिक और डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू की फाइल फोटो।

3 दिन का सर्च वारंट, आज फिर पहुंच सकती है टीम

GST टीम ने कोर्ट से तीन दिन का सर्च वारंट हासिल किया है। मंगलवार रात करीब 8.30 बजे 12 सदस्यीय टीम वापस लौटी। वारंट की अवधि को देखते हुए बुधवार को भी टीम HTC के ठिकानों पर पहुंच सकती है।

अफसरों के मुताबिक, ऑडिट रिपोर्ट और कंसाइनमेंट से जुड़े दस्तावेज भी जांच के लिए मंगाए जाएंगे। इनका कंपनी के रिकॉर्ड और लेनदेन से मिलान किया जाएगा। इसके बाद ही टैक्स में किसी अंतर या गड़बड़ी की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

बलौदाबाजार यार्ड में सिर्फ ट्रक खड़े मिले

बताया जा रहा है कि सोमवार को टीम ने बलौदाबाजार स्थित यार्ड में भी जांच की थी। जांच में सामने आया कि यार्ड का इस्तेमाल मुख्य रूप से ट्रकों की पार्किंग के लिए होता है। वहां कारोबार से जुड़े दस्तावेजों के बजाय ड्राइवरों से जुड़े कागजात मिले। इसके चलते यार्ड की जांच पहले ही दिन खत्म कर दी गई।

2 कंपनियों से चलता है कारोबार

दो दिनों की जांच में सामने आया है कि इंद्रजीत सिंह का ट्रांसपोर्ट कारोबार दो कंपनियों के माध्यम से संचालित होता है। पहली कंपनी हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी यानी HTC है। दूसरी दलबीर सिंह एंड सन्स पार्टनरशिप है। इस फर्म में उनकी पत्नी समेत अन्य लोग पार्टनर हैं। HTC साल 2017 से पहले से ट्रांसपोर्ट कारोबार में है। अब GST टीम पुराने और मौजूदा रिकॉर्ड का मिलान कर रही है।

जानिए कौन हैं इंद्रजीत सिंह ?

इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू भिलाई के प्रमुख ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में शामिल हैं। वे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के डायरेक्टर हैं और करीब 1,500 ट्रकों के संचालन से जुड़े हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबार के अलावा वे अलग-अलग सामाजिक और खेल संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।

वे एसबीएस हॉस्पिटल भिलाई के डायरेक्टर, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष, सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा उनके राजनीति में आने की भी चर्चा है। आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की भी अटकलें हैं।

…………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत की HTC पर GST रेड, 6 घंटे जांच: भिलाई-बलौदाबाजार तक दस्तावेज खंगाले, कंपनी के पास 1500 से ज्यादा ट्रक, BSP में 60-70 गाड़ियां चलती हैं

करीब 1,500 ट्रकों का संचालन करने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू की फैक्ट्री और ऑफिस पर सोमवार को स्टेट GST की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। टीम ने भिलाई स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के ऑफिस और गोदाम के साथ बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी दस्तावेज खंगाले। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button