Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Indira Nagar residents enraged by railway notice, lay siege to station | रेलवे नोटिस से भड़के इंदिरा नगर निवासी, स्टेशन घेरा: ढाई सौ परिवारों को मकान खाली करने के आदेश पर प्रदर्शन, आवास और मुआवजे की मांग – Korba News
Breaking News

Indira Nagar residents enraged by railway notice, lay siege to station | रेलवे नोटिस से भड़के इंदिरा नगर निवासी, स्टेशन घेरा: ढाई सौ परिवारों को मकान खाली करने के आदेश पर प्रदर्शन, आवास और मुआवजे की मांग – Korba News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05d0ea43 50b5 482f a51d 82755254c3ca 1765816422
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के इंदिरा नगर बस्ती में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों के घरों के बाहर लाल क्रॉस के निशान देखे गए। यह निशान रेलवे प्रबंधन द्वारा लगाए गए बताए जा रहे हैं।

.

स्थानीय निवासियों के अनुसार, रेलवे प्रबंधन ने एक माह पहले लगभग 250 घरों को खाली करने का नोटिस जारी किया था। हालांकि, तब से रेलवे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। रविवार देर रात अचानक घरों पर क्रॉस के निशान लगाए गए और सोमवार सुबह यह जानकारी मिली कि मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

3dc4a4b5 9e15 41ac 9ff6 986e70415fa8 1765816024
cd5c34e4 86dd 4b75 a694 0f52b22c72a9 1765816035
60a8f016 f2f2 4578 9ca6 0e1b5215c251 1765816099

आक्रोशित बस्तीवासी रेलवे कार्यालय पर लगाया ताला

इससे आक्रोशित बस्तीवासी रेलवे एआरएम के कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। इसके बाद वे रेलवे आरपीएफ कार्यालय गए और अपनी बात रखी। अंततः, सभी ने स्टेशन परिसर पहुंचकर गेट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस्तीवासियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी बड़े अधिकारियों से बात करने की मांग पर अड़े रहे।

746c9c0c d984 402f a7de ea471310a2391765797274821 1765816224

बस्तीवासियों ने वैकल्पिक आवास और मुआवजे की मांग की

बस्तीवासियों का कहना है कि रेलवे की अचानक कार्रवाई की बात से उनमें हड़कंप मच गया है। उन्हें न तो कोई वैकल्पिक जगह दी गई है और न ही किसी तरह का मुआवजा। ऐसे में कार्रवाई होने पर उनके सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो जाएगा।

उनकी मुख्य मांग है कि रेलवे प्रबंधन पहले उन्हें रहने के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए। इसके बाद ही वे अपने घर खाली करने को तैयार होंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे घर खाली नहीं करेंगे।

89941867 52b8 4470 aeb3 02b275747c9a 1765816249

आरपीएफ ने समझाया फिर भी रेलवे स्टेशन पर डटे रहे प्रदर्शनकारी

स्टेशन परिसर में आंदोलन की सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, लोग अपनी मांगों को लेकर स्टेशन पर डटे रहे।

रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पूरी तैयारी कर ली है। रेलवे पुलिस ने भी बाहर से अतिरिक्त बल बुलाया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074977
Views Today : 57
Views Last 7 days : 2703
Views Last 30 days : 9123
Total views : 103065
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.