Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » India-South Africa ODI…Both teams will practice today | भारत-साउथ अफ्रीका वनडे…दोनों टीमें आज प्रैक्टिस करेंगी: रोहित-विराट को देखने उमड़ी भीड़, कल मैच; PM की सुरक्षा में तैनात 2,000 पुलिसकर्मी रोके गए – Chhattisgarh News
Breaking News

India-South Africa ODI…Both teams will practice today | भारत-साउथ अफ्रीका वनडे…दोनों टीमें आज प्रैक्टिस करेंगी: रोहित-विराट को देखने उमड़ी भीड़, कल मैच; PM की सुरक्षा में तैनात 2,000 पुलिसकर्मी रोके गए – Chhattisgarh News

By adminDecember 2, 2025No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs51764593114 1764608556
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


3 दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें सोमवार को रांची से एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रायपुर पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखने

.

रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज रोहित शर्मा, विराट कोहली और दूसरे स्टार खिलाड़ी स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी दोपहर 1.30 बजे से स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे से भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए उतरेगी।

वहीं प्रैक्टिस के दौरान आम दर्शकों की एंट्री प्रतिबंधित है, जबकि BCCI के कार्डधारी ही स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे। दोनों टीमों के लिए 30 स्थानीय खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। प्रैक्टिस के दौरान इन खिलाड़ियों को रोहित-विराट के सामने गेंद डालने का मौका मिलेगा।

वहीं PM मोदी की मौजूदगी में हुई DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में तैनात 2 हजार पुलिसकर्मियों को रोक लिया गया है। वनडे मैच के लिए तैनाती की गई है। वहीं 30 नवंबर को सिविल लाइन पुलिस ने ब्लैक में टिकट बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गैर-कानूनी तरीके से टिकट खरीदकर ज्यादा दामों पर बेचा था।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम की तस्वीरें देखिए…

सोमवार शाम 4:30 बजे भारतीय क्रिकेट टीम रायपुर पहुंची। फ्लाइट से उतरते हुए खिलाड़ियों की तस्वीर।

सोमवार शाम 4:30 बजे भारतीय क्रिकेट टीम रायपुर पहुंची। फ्लाइट से उतरते हुए खिलाड़ियों की तस्वीर।

भारतीय टीम एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुई।

भारतीय टीम एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुई।

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर भी रायपुर पहुंचे।

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर भी रायपुर पहुंचे।

एयरपोर्ट में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। सुरक्षा में फोर्स तैनात थी।

एयरपोर्ट में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। सुरक्षा में फोर्स तैनात थी।

स्टूडेंट्स के बीच टिकट खरीदने मची थी होड़

वहीं इससे पहले इंडोर स्टेडियम में पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले फिजिकल टिकट लेने पहुंचे। स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री भी बीते सोमवार को हुई थी। इसके लिए सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने भीड़ जुट गई थी।

हालांकि, स्टूडेंट्स टिकट की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इस दौरान सामने लाइन में खड़े युवाओं के बीच धक्की-मुक्की हो गई। लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की। इस दौरान लड़कियों की पुलिस वालों से बहस भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

पहले चरण में 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गई थीं टिकट

वहीं पहले चरण में शाम 5 बजे टिकट बिक्री शुरू होते ही 16 हजार टिकट सिर्फ 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गए। वेबसाइट पर ‘Sold Out’ दिखने से लोग कन्फ्यूज हुए कि सभी टिकट खत्म हो गए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सेकेंड राउंड में बाकी टिकट रिलीज की जाएगी। जिन्हें बाद में लोग फिजिकल टिकट में कंवर्ट करा पाएंगे।

टिकट के लिए लाइन में लगी भीड़ की ये तस्वीरें देखिए

वन मैच का टिकट लेने पहुंची लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की।

वन मैच का टिकट लेने पहुंची लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की।

रायपुर में वनडे टिकट बिक्री शुरू होते ही लाइन में युवाओं के बीच धक्का-मुक्की।

रायपुर में वनडे टिकट बिक्री शुरू होते ही लाइन में युवाओं के बीच धक्का-मुक्की।

सोमवार सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने दर्शकों की भीड़ जुटने लगी थी।

सोमवार सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने दर्शकों की भीड़ जुटने लगी थी।

चार बड़े पार्किंग स्थल, 20 हजार से ज्यादा वाहनों की क्षमता

मैच में 40 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। स्टेडियम से 500-700 मीटर की दूरी पर चार पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इनमें सत्य साईं अस्पताल के पास परसदा पार्किंग, नवागांव मोड़ क्षेत्र और कोसा पार्किंग शामिल हैं।

इनकी संयुक्त क्षमता 20 हजार से ज्यादा वाहनों की है। एयरपोर्ट रोड, सेरीखेड़ी, नवागांव मोड़ और नवा रायपुर सीबीडी स्टेशन की ओर से आने वाले दर्शक इन्हीं मार्गों से पार्किंग में पहुंचेंगे। वहीं पैवेलियन पार्किंग में केवल 60 VVIP वाहनों को अनुमति मिलेगी।

स्टेडियम के आसपास अन्य पार्किंग में 2000 कारों की व्यवस्था की गई है। गोल्ड, प्लेटिनम, कॉरपोरेट बॉक्स टिकट धारकों और शासन से जुड़े चुनिंदा VVIP के लिए स्पेशल पास जारी किए गए हैं। आम दर्शकों को तय पार्किंग में वाहन रखना होगा।

खिलाड़ियों, अधिकारियों और VVIP के लिए सेफ रूट

वहीं खिलाड़ियों, मैच ऑफिशियल्स और विशेष VVIP के लिए एक अलग सुरक्षित रूट तय किया गया है। इनमें नवा रायपुर स्टेडियम टर्निंग, चंदूलाल चंद्राकर चौक, कयाबांधा, कबीर चौक, कोटराभाठा, सेक्टर-9, सेंध तालाब किनारा, सेक्टर-10, पलौद टर्निंग और फिर स्टेडियम में एंट्री होगी। इस रास्ते से केवल पासधारी वाहन ही एंट्री कर सकेंगे।

दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

भारतीय टीम (संभावित) : केएल राहुल(कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रितुराज, वॉशिंगटन सुंदर, रविन्द्र जड़ेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, तिलक वर्मा(बेंच)।

दक्षिण अफ्रीका टीम (संभावित) : ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर और ओटनिल बार्टमैन। टेंबा भवुमा, हेरमन, केशव महाराज, लुंगी(बेंच)।

स्टेडियम में पानी फ्री, खाने-पीने के रेट तय

दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं। पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही हर वेंडर को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करना होगा, ताकि ओवर चार्जिंग न हो। स्टेडियम में कई जगह रेट-चार्ट चस्पा किया जाएगा।

v 1763972653

दिव्यांग खिलाड़ियों को फ्री एंट्री

3 दिसंबर वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच बिल्कुल मुफ्त दिखाने की तैयारी की गई है। उनके आने-जाने की व्यवस्था भी क्रिकेट संघ करेगा।

2 दिसंबर तक ही फिजिकल टिकट मिलेंगे

दर्शकों के लिए टिकट व्यवस्था में कुछ असमंजस है। बूढ़ा तालाब किनारे इंडोर स्टेडियम में ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को 2 दिसंबर तक ही फिजिकल टिकट मिल पाएंगे। नवा रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास अतिरिक्त अस्थायी काउंटर की अनुमति का इंतजार है, जिससे 3 दिसंबर को टिकट काउंटर खोलने में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

पहली बार लगाया जा रहा स्पाइडर कैमरा लगाया

इस बार रायपुर के स्टेडियम में पहली बार स्पाइडर कैमरा लगाया जा रहा है। ब्रॉड कॉस्टिंग टीम ने इसके लिए मैदान के बीचों-बीच स्पाइडर कैमरा लगाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा चारों ओर 40 अल्ट्रा क्वालिटी कैमरे भी लगाए जाएंगे। स्टेडियम की बाउंड्री पर अधिकृत विज्ञापन बोर्ड लगाने का काम भी 1 दिसंबर से शुरू कर दिया गया है।

ब्लैक मार्केटिंग रोकने सख्ती

  • एक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट।
  • लगभग 46 हजार टिकट बेचे जाएंगे।
1500 1763971834
1500 2 1763971846

CSCS और BCCI की गाइडलाइन; एंट्री से पहले फ्रिस्किंग

रायपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए CSCS और BCCI ने दर्शकों के लिए कड़े सुरक्षा नियम जारी किए हैं। दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री से पहले कभी भी चेकिंग और फ्रिस्किंग (जांच) से गुजरना पड़ सकता है।

स्पॉन्सर्स को नुकसान पहुंचाने वाले बैनर-पोस्टर पर रोक

स्टेडियम में कोई भी ऐसा बैनर, फ्लैग या सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है, जिस पर कॉमर्शियल लोगो हो और जो मैच के किसी आधिकारिक स्पॉन्सर के अधिकारों से टकराती हो।

1 1763988497

खाने-पीने की चीजों पर भी रोक

स्टेडियम में बाहर का खाना या शराब लाना और ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। दर्शकों को केवल स्टेडियम के अंदर उपलब्ध फूड और बेवरेज ही मिल सकेंगे।

रायपुर ने अब तक 2 इंटरनेशनल मैच होस्ट किए

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर अब देश के बड़े क्रिकेट वेन्यू में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने यहां अब तक 2 अंतरराष्ट्रीय मैच कराए हैं।

इन 2 हाई-वोल्टेज मुकाबलों ने रायपुर के इस स्टेडियम को नेशनल क्रिकेट मैप पर मजबूत जगह दिलाई है। अब 3 दिसंबर 2025 को होने वाला भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे इस स्टेडियम की तीसरी इंटरनेशनल मेजबानी होगी।

तारीख मुकाबला मैच
21 जनवरी 2023

भारत बनाम न्यूजीलैंड

वनडे मैच
1 दिसंबर 2024 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच

टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज से इंजर्ड कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बाहर हैं। वनडे टीम की कप्तानी विकेटकीपर केएल राहुल संभाल रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को भी आराम दिया गया है। वहीं टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से खेली जाएगी, लेकिन इसके लिए टीम घोषित नहीं की गई।

स्टार खिलाड़ियों को देखने उमड़ेगी भीड़

रायपुर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य स्टार खिलाड़ियों को लाइव देखने के लिए भारी उत्साह है। पहले चरण में अपर-लोअर स्टैंड्स के टिकट सबसे पहले बिके, फिर गोल्ड और सिल्वर। अब भी लगभग 70% सीटें खाली हैं, जिन्हें दूसरे चरण में बुक किया जा सकेगा।

……………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

IND vs SA दूसरा वनडे…रायपुर में टिकट लेने धक्का-मुक्की, VIDEO: लड़कियों ने की बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, पुलिस से बहस; कोहली-रोहित को देखने फैंस क्रेजी

रायपुर में भारत–दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच की टिकट के लिए उमड़ी भीड़।

रायपुर में भारत–दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच की टिकट के लिए उमड़ी भीड़।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेला जाना है। विराट कोहली और रोहित शर्मा को लाइव देखने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

उमेश पटेल बोले- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ले सरकार:जशपुर में कहा- स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, UP गवर्नमेंट वापस ले चुकी है योजना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074676
Views Today : 97
Views Last 7 days : 5585
Views Last 30 days : 9741
Total views : 102734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.