Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IND vs SA ODI: शाम तक रायपुर पहुंचेंगी दोनों टीमें, मैच के लिए स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Breaking News

IND vs SA ODI: शाम तक रायपुर पहुंचेंगी दोनों टीमें, मैच के लिए स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

By adminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 12 2025 ind sa 2nd match 2025121 14555
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के दूसरे मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी सोमवार शामवार शाम तक रायपुर पहुंचेंगे। सभी खिलाड़ियों को होटल कोटयार्ड में रोका गया है। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 02:51:06 PM (IST)

Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 02:57:25 PM (IST)

IND vs SA ODI: शाम तक रायपुर पहुंचेंगी दोनों टीमें, मैच के लिए स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
शाम तक रायपुर पहुंचेंगे दोनों टीमों के खिलाड़ी

HighLights

  1. मैच के लिए स्टेडियम के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  2. स्टेडियम परिसर को तीन लेयर वाले सुरक्षा तार से घेरा जा रहा
  3. खाने-पीने की वस्तुओं की रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें सोमवार की शाम को राजधानी आएंगी। दोनों टीमें तीन दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में होने वाले दूसरी एकदिवसीय मैच के लिए राजधानी आ रही हैं। मैच के लिए स्टेडियम और आस-पास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक बढ़ा दी गई है।

बीसीसीआइ सूत्रों के अनुसार टीमें शाम 4.30 बजे स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पर उतरेंगी। टीम की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर होटल कोटयार्ड तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इधर, एयरपोर्ट पर टीम के स्वागत के लिए फैंस ने भी तैयारी की है। तीन दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे से मैच शुरू होगा। इससे पहले मंगलवार को दोनों टीमें अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी।

बता दें कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से मैच शुरू होग। इसे देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है। यही वजह है कि मैच की सभी टिकटें पूरी तरह ऑनलाइन बिक चुकी हैं।

naidunia_image

मुकाबले को लेकर स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया गया है। पहली बार स्टेडियम परिसर को तीन लेयर वाले सुरक्षा तार से घेरा जा रहा है। इसके ऊपर राउंड-टाइप सुरक्षात्मक तार भी लगाया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति दीवार कूदकर स्टेडियम में प्रवेश न कर सके। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि भीड़ की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था अत्यंत ज़रूरी थी।

दर्शकों की सुविधा को प्राथमिकता

गेट से स्टैंड तक प्रवेश को सुगम बनाने के लिए लोहे की रेलिंग लगाई जा रही है, जिससे दर्शक आसानी से कतार में व्यवस्थित होकर अपनी सीट तक पहुंच सकें। पिछले बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन की चुनौतियों को देखते हुए इस बार हर गेट पर विशेष टीम तैनात करने की भी तैयारी है।

naidunia_image

पार्किंग और रेट लिस्ट जारी

मैच के दिन हजारों वाहनों के पहुंचने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए पार्किंग क्षेत्र का लेआउट नया बनाया गया है, ताकि वाहनों की आवाजाही बिना जाम के हो सके।

खाने-पीने की वस्तुओं की रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिससे कालाबाज़ारी और मनमानी रोकने में मदद मिलेगी। तय दरों से अधिक वसूली करने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह

भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर शहर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह साफ दिख रहा है। टिकटें फुल बुक होने के साथ ही स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्टेडियम में लगे सभी एसी को एक बार चेक किया जा रहा है। ताकी क्रिकेट प्रेमियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो और आराम से मैच का आंनंद ले सकें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस रोककर ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट और लूटपाट, 4 गिरफ्तार:बलरामपुर में हुई वारदात, बोलेरो वाहन जब्त, रिमांड पर जेल भेजे गए

June 13, 2026

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073849
Views Today : 381
Views Last 7 days : 1269
Views Last 30 days : 6131
Total views : 97693
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.