.
ग्राम रेवती नवागांव व परसाही में मारपीट के तीन मामले में बालोद थाने में 12 लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम रेवती नवागांव निवासी मोहन निषाद ने जानकारी दी है 21 अक्टूबर को खिलावन साहू ने मारने की धमकी दी थी। इसी बात को लेकर 22 अक्टूबर को शाम 6 बजे स्वामी विवेकानंद तालाब के पास खिलावन ने बुलाने पर राकेश पटेल के साथ गए। वहां खिलावन ने राकेश से गाली गलौज की। कुछ देर बाद हाथ मुक्का से मारपीट की।
खिलावन साहू अपने दोस्त पंकज पटेल, बीर सिंग निषाद के साथ मुझे जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। वहीं खिलावन साहू ने जानकारी दी है कि कलामंच के पास शीतला पारा में राकेश पटेल व मोहन निषाद बैठे थे। लड़ाई की बात को लेकर चर्चा कर रहा था, तभी दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर गला को दबा दिया और कनपटी में थप्पड़ मारा। वहीं बीरसिंग निषाद ने जानकारी दी है कि खिलावन साहू के पीछे मोहन निषाद के घर के पास गया। खिलावन व मोहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इस दौरान याद राम निषाद मेरे पास आकर खिलावन का साथ देते हो कहकर गले को पकड़ मारपीट की।
परसाही में समझाइश देने गए युवक की पिटाई की ग्राम परसाही में तीन लोगों ने हिरेन्द्र कुमार निर्मलकर से मारपीट कर मोबाइल को तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हिरेन्द्र ने जानकारी दी है कि 22 अक्टूबर की रात 2.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान ग्राम सलौनी रोड में कुछ लोग एक-दूसरे से विवाद कर रहे थे। जहां कार्यक्रम समिति के सदस्य जितेन्द्र कुमार साहू के साथ गए। समझाइश देने पर देवराज ठाकुर ने गले को पकड़ मारपीट की। उसके दोस्त गौरव कलिहारी अपने साथियों के साथ हाथ मुक्का से मारपीट की।
<
