छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना रविवार (14 दिसंबर) को अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में हुई, जहां कोटवार और गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद बढ़ गया था।
.
वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे बरसा रहे हैं। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर खींचते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह मारपीट करीब आधे घंटे तक चली।

विवाद का कारण अज्ञात
ग्रामीणों के अनुसार, यह विवाद कोटवार और ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ था, जो जल्द ही गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, अर्जुनी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

<
