वन पार्कों में लोगों ने परिवार के साथ पिकनिक का लुत्फ उठाया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा लोगों धूमधाम से मनाया। सुबह नदी तट पर पहुंचकर कार्तिक स्नान किया और दीपदान कर मनोकामनाएं मांगी। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर वनभोज की परंपरा चली आ रही है। लोग वन पार्कों में अपने परिवार समेत पहुंचते
.
बुधवार की सुबह केलो नदी के अलग-अलग तट पर लोगों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद थालियों में दीप रखकर प्रवाहित किए। इसके बाद लोग पिकनिक मनाने के लिए शहर के वन पार्कों में पहुंचने लगे।
जिले के इंदिरा विहार, राम झरना, इको पार्क जुर्डा, राॅक गार्डन, बिंजकोट इको पार्क समेत अन्य पिकनिक स्पाॅट में लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। इंदिरा विहार शहर के सबसे करीब होने की वजह से यहां तकरीबन 15 सौ से 2 हजार पर्यटक पिकनिक मनाने पहुंचे।

कार्तिक पूर्णिमा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्तिक स्नान कर दीपदान किया
बच्चों ने झूलों में जमकर मस्ती की इंदिरा विहार में पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए अलग-अलग जगह चूल्हा जलाकर कई तरह के व्यंजन बना रहे थे। वहीं बच्चों की भीड़ यहां के झूला घर में थी।
जहां बच्चे झूलों में खूब मस्ती करते नजर आ रहे थे। कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए वन विभाग के द्वारा भी पहले से तैयारियां की गई थी। ताकि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो।

सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने पिकनिक का मजा लेते हुए अपना समय बिताया
पिछले साल की तरह रही भीड़ इंदिरा विहार के प्रभारी भूषण जांगड़े ने बताया कि इंदिरा विहार में पिछले साल की तरह अच्छी भीड़ थी। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां पहले से साफ-सफाई कराया गया था।
हजारों की संख्या में पर्यटकों ने पारिवारिक माहौल में पिकनिक का आनंद उठाया। विभाग के द्वारा वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जो असामाजिक तत्वों पर नजर भी रख रहे थे।
<
