![]()
बलरामपुर के धमनी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने खैर लकड़ी की अवैध तस्करी का मामला पकड़ा है। शनिवार रात डिण्डो उप परिक्षेत्र के चेरा परिसर में एक पिकअप वाहन से 1.763 घन मीटर खैर लकड़ी जब्त की गई, जिसकी कीमत 18,665 रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मुखबिर की
.
यह घटना 2 नवंबर 2025 की रात लगभग 7:55 बजे हुई। पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 H 3564 में खैर वृक्ष के 61 टुकड़े ले जाए जा रहे थे। वन विभाग ने वाहन सहित पूरी लकड़ी जब्त कर ली है और वन अधिनियम के तहत राजसात की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वाहन मालिक और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन मालिक गणेश जायसवाल (निवासी बलंगी, बलरामपुर) और ड्राइवर दिनेश कुमार (22 वर्ष, निवासी घाघरा, सोनभद्र) के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21993/18 दर्ज किया गया है। यह प्रकरण भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत पंजीबद्ध किया गया है।
वन मंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देश पर उप वन मंडलाधिकारी प्रेमचंद मिश्रा और रेंजर अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इसमें परिक्षेत्र सहायक शल सुरेश प्रसाद यादव, परिसर रक्षक मनदेव प्रसाद गुप्ता, मनीजर यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षक नंदलाल गोस्वामी और सुरक्षा श्रमिक दल शामिल थे।
इस कार्रवाई में ग्राम चेरा के जागरूक ग्रामीणों का भी सहयोग रहा। वन विभाग ने जब्त वाहन और लकड़ी को राजसात के लिए प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है। विभाग ने आम नागरिकों से वन संपदा की रक्षा में सहयोग करने और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
<
