Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Illegal paddy seized, action taken against middlemen under Mandi Act | अवैध धान जब्त, बिचौलियों पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई: कांकेर कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अमला हुआ सक्रिय, मंडी अधिनियम में ​हुई कार्रवाई – Kanker News
Breaking News

Illegal paddy seized, action taken against middlemen under Mandi Act | अवैध धान जब्त, बिचौलियों पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई: कांकेर कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अमला हुआ सक्रिय, मंडी अधिनियम में ​हुई कार्रवाई – Kanker News

By adminDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b976e2f5 6dc7 4427 b6c8 2d011aacb6bb 1764683433131
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर धान के अवैध भंडारण और परिवहन को रोकने के लिए गठित जांच दल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इस अभियान के तहत अब तक दुर्गूकोंदल और क

.

दुर्गूकोंदल विकासखंड में 14 नवंबर से अब तक कुल 560 बोरा (224 क्विंटल) धान जब्त किया गया है। इस संबंध में छह बिचौलियों और कोचियों के खिलाफ मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई है।

जिला खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को मंशाराम से 200 बोरा (80 क्विंटल), 15 नवंबर को तीजूराम से 35 बोरा (14 क्विंटल), 16 नवंबर को सुरेंद्र कुमार जैन से 120 बोरा (48 क्विंटल), 19 नवंबर को दीपक मंडल से 125 बोरा (50 क्विंटल), तथा 1 दिसंबर को लखनलाल दर्रो से 50 बोरा (20 क्विंटल) और हारून कुमार यादव से 30 बोरा (12 क्विंटल) अवैध धान जब्त कर कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार, कांकेर विकासखंड में धान के अवैध परिवहन और भंडारण के 10 प्रकरणों में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यहां कुल 771 बोरा (329.40 क्विंटल) धान और मक्का जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को भूपेंद्र साहू से 32 बोरा (12.80 क्विंटल) धान जब्त किया गया था।

405e8edd 0209 4f4b a0d3 40a1a9b0a8a9 1764683433132

10 प्रकरणों में 771 बोरा धान और मक्का जब्त

मंडी विभाग ने नवंबर और दिसंबर में अलग-अलग लोगों के पास से बड़ी मात्रा में मक्का और धान का अवैध भंडारण और परिवहन पकड़ा है। 11 नवंबर को कांशीराम के पास से 33 बोरा, 12 नवंबर को जैनकुमार लोन्हारे से 196 बोरा और रिकेश सिन्हा से 21 बोरा मक्का मिला। 15 नवंबर को जयसिंह नेताम से 31 बोरा, 19 नवंबर को कमल सिन्हा (पीयूष ट्रेडर्स) से 60 बोरा, और 24 नवंबर को मोहम्मद इदरीश (भारत पशु आहार) से 210 बोरा मक्का पकड़ा गया। इसके अलावा, प्रदीप साहू (गगन ट्रेडर्स) से 102 बोरा धान, 25 नवंबर को प्रवीण कुमार यादव से 31 बोरा और 1 दिसंबर को जितेन्द्र साहू (हिरवानी ट्रेडर्स) से 55 बोरा धान जब्त किया गया।

563c2b83 1913 4241 a6fc 6b97d04458a5 1764683433132

इन सभी मामलों में मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मंडी निरीक्षण दल लगातार छापे मार रहा है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर आगे भी धान और मक्का के अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CG Constable Refuses Bribe Refund, Asks for SP Complaint

June 14, 2026

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073959
Views Today : 732
Views Last 7 days : 2305
Views Last 30 days : 6970
Total views : 98769
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.