छत्तीसगढ़ के धमतरी में अवैध धान कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य, मंडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो राइस मिलों पर छापा मारकर 22,000 क्विंटल अवैध धान और चावल जब्त किया। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई
.
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मौजूदा सीजन के दौरान, कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा गठित टीम ने फुल मिनी राइस मिल और अशोक राइस मिल में छापेमारी की। यह कार्रवाई लगभग छह घंटे तक चली, जिसके बाद अवैध धान और चावल का बड़ा जखीरा पकड़ा गया।



दो राइस मिलों से अवैध धान और चावल जब्त
जिला प्रशासन के अनुसार, धमतरी जिले में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी मात्रा में अवैध धान और चावल इन दो राइस मिलों से जब्त किया गया है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि जब्त किए गए 22,000 क्विंटल धान का समर्थन मूल्य करोड़ों में है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला अभी चलेगा और दोनों राइस मिलों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
<
