छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस और प्रशासन ने एक रिहायशी मकान से लाखों रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। यह संयुक्त कार्रवाई विवेकानंद कॉलोनी में की गई, जहां एक अस्थायी लाइसेंसधारी ने अपने घर में पटाखों का भंडारण किया था। आरोपी हरेश साधवानी के खिलाफ विस
.
दीपावली त्योहार के मद्देनजर, सिटी कोतवाली धमतरी की टीम सुरक्षा और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पटाखा दुकानों और भंडारण स्थलों की सघन जांच कर रही थी। इसी जांच के दौरान, विवेकानंद कॉलोनी, गली नंबर 3 निवासी हरेश साधवानी (44 वर्ष) के घर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण पाया गया।

लाखों रुपये के पटाखे जब्त
सीएसपी ने बताया कि धमतरी पुलिस टीम और तहसीलदार ने मौके पर जांच की। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पटाखों से भरे 10 बड़े कार्टून, 9 विमल थैले, 6 छोटे बोरे और अन्य पटाखे जब्त किए गए। जब्त किए गए पटाखों की कुल अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
आरोपी हरेश साधवानी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थों का अवैध और असुरक्षित भंडारण करने के आरोप में सिटी कोतवाली धमतरी थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी के पास केवल अस्थायी लाइसेंस था, लेकिन उसने नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने घर में पटाखों का भंडारण किया था।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लाइसेंसधारक जो निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

<
