इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी नया रायपुर यानि IIIT केहॉस्टल परिसर में लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी स्टूडेंट बनकर हॉस्टल में घुसा और महज 20 मिनट के भीतर 10 लैपटॉप पार कर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना हॉस्टल परिसर में
.

राखी थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी संदीप कुमार तिवारी (45), निवासी बोरियाकला मुजगहन रायपुर ने राखी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात युवक हॉस्टल में छात्र की तरह अंदर दाखिल हुआ। उसने सामान्य तरीके से परिसर में एंट्री ली, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ।
सीसीटीवी फुटेज में वारदत करते दिखा चोर
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आराम से हॉस्टल के कमरों के आसपास घूमते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसने अलग-अलग कमरों से करीब 10 लैपटॉप चोरी किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुख्य गेट की ओर गया और वहां मौजूद गार्ड को हेलो बोलते हुए बाहर निकल गया।

हॉस्टल से लैपटॉप चुराकर बाहर जाता हुआ आरोपी।
हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना सामने आने के बाद छात्रों में दहशत का माहौल है। वहीं हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि बाहरी व्यक्ति इतनी आसानी से परिसर में दाखिल हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।
पुलिस ने चोर की शुरू की तलाश
राखी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
<
