रायपुर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

चोर गार्ड को हेलो बोलकर बाहर निकला, किसी को भनक तक नहीं लगी।
छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित IIIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के हॉस्टल परिसर में एक युवक स्टूडेंट बनकर अंदर घुसा। इसके बाद महज 20 मिनट के भीतर कमरों से 10 लैपटॉप चोरी कर भाग गया। चोरी की पूरी घटना हॉस्टल परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में आरोपी गार्ड को हेलो बोलकर बाहर निकलते हुए दिख रहा है।
जानकारी के मुताबिक, प्रबंधन की ओर से संदीप कुमार तिवारी (45) ने रायपुर ने राखी थाने में आज शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि, 11 मई को अज्ञात युवक हॉस्टल में छात्र की तरह अंदर घुसा। उसने सामान्य तरीके से परिसर में एंट्री ली। जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ।
पहले देखिए ये तस्वीरें-

हॉस्टल परिसर में एक युवक स्टूडेंट बनकर अंदर घुसा।

20 मिनट में कमरों से लैपटॉप लेकर बाहर निकला।

बाहर जाते समय आरोपी ने गार्ड को हेलो भी कहा।
CCTV फुटेज में चुराते दिखा चोर
CCTV फुटेज में आरोपी आराम से हॉस्टल के कमरों के आसपास घूमते दिखाई दे रहा है। उसने अलग-अलग कमरों से करीब 10 लैपटॉप चोरी किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुख्य गेट की ओर गया और वहां मौजूद गार्ड को हेलो बोलते हुए बाहर निकल गया।
हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना सामने आने के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि बाहरी व्यक्ति इतनी आसानी से परिसर में घुस गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।

राखी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने चोर की शुरू की तलाश
राखी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
………………………..
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
बिलासपुर में नकाब-ग्लब्स लगाकर चोरी…VIDEO: हथियारबंद युवकों ने सूने-मकान को बनाया निशाना, 4 लाख के जेवर चुराए, SSP ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश

हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार रात हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया। चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई, जिसमें गिरोह के सदस्य पहचान छिपाते हुए बेहद शातिर तरीके से चोरी करते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर…

<