Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवक ने फांसी लगाई, मौत से पहले बनाया वीडियो:कोरबा में अफेयर के चलते आत्महत्या, मोबाइल में मिली चैटिंग, पुलिस जांच जारी
Breaking News

युवक ने फांसी लगाई, मौत से पहले बनाया वीडियो:कोरबा में अफेयर के चलते आत्महत्या, मोबाइल में मिली चैटिंग, पुलिस जांच जारी

By adminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6676f601 c4fc 48d0 a106 15d3e33b31d6 1778671523983
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6676f601 c4fc 48d0 a106 15d3e33b31d6 1778671523983
कोरबा के CSEB चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक में 13 मई को मनीष चंद्रा (27) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मनीष ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो उसके बड़े भाई ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मनीष पंखे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके से बरामद मनीष का मोबाइल लॉक था। मृतक के भाई ने बताया कि जिस युवती से मनीष का अफेयर था, उससे संपर्क कर मोबाइल का पासवर्ड लिया गया। मोबाइल खोलने पर मनीष का मौत से पहले बनाया गया एक वीडियो और युवती के साथ उसकी चैटिंग मिली। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। युवती मनीष पर लगातार दबाव बनती थी मनीष के बड़े भाई के अनुसार, मनीष ने यह वीडियो युवती को भेजा था। युवती राताखार क्षेत्र की रहने वाली है। भाई का आरोप है कि युवती लगातार मनीष पर दबाव बनाती थी, जिससे मनीष परेशान रहता था। मां की आईडी से ऑनलाइन सामान भेजता था मनीष भाई ने यह भी बताया कि मनीष युवती के लिए अपनी और मां की आईडी से ऑनलाइन सामान खरीदकर देता था। युवती अक्सर किसी न किसी बात पर दबाव डालती थी। मनीष कई बार रात-रात भर उससे बात करता और घर से बाहर निकल जाता था, जिसके बाद भाई उसे ढूंढकर घर लाता था और युवती से दूर रहने की सलाह देता था। घटना के वक्त घर पर नहीं थे माँ-बाप मनीष एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और अपने घर का कमाऊ सदस्य था। वह जुड़वा भाइयों में छोटा था। परिवार दीपका विजयनगर का निवासी है, लेकिन वर्तमान में दोनों भाई 15 ब्लॉक में रहते थे। घटना के समय माता-पिता विजयनगर स्थित अपने निर्माणाधीन मकान की देखरेख के लिए गए हुए थे। CSEB चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मोबाइल तथा वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में मिली दुर्लभ पांडुलिपियां,चौबे-परिवार ने सहेजी पूर्वजों की धरोहर:कलेक्टर की मौजूदगी में पांडुलिपियों का डिजिटल संरक्षण, सवा सौ साल पहले खिली दुर्गा सप्तशती

May 13, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जंगल में लड़की अर्धनग्न लाश, पेड़ पर नर कंकाल, ई-रिक्शा में पहुंचे भाजपा नेता, RCB-KKR की टक्कर

May 13, 2026

सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख की चोरी:दुर्ग में पुलिस ने 6 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; सोने-चांदी के गहने बरामद

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070281
Views Today : 193
Views Last 7 days : 804
Views Last 30 days : 3523
Total views : 91495
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.