Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » If paan or gutkha stains are found in government institutions, marks will be deducted and ranking will be affected. | स्वच्छता सर्वेक्षण: सरकारी संस्थानों में पान-गुटखा के दाग-धब्बे मिले तो कट जाएंगे नंबर, खराब होगी रैंकिंग – Raipur News
Breaking News

If paan or gutkha stains are found in government institutions, marks will be deducted and ranking will be affected. | स्वच्छता सर्वेक्षण: सरकारी संस्थानों में पान-गुटखा के दाग-धब्बे मिले तो कट जाएंगे नंबर, खराब होगी रैंकिंग – Raipur News

By adminJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig origorigorigorigorigorig10166457876816703723951670 1767398981
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig origorigorigorigorigorig10166457876816703723951670 1767398981

छत्तीसगढ़ के शहरों के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 इस बार और सख्त होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण के मापदंड इस बार और ज्यादा कड़े कर दिए गए हैं। सर्वे की नई टूलकिट के अनुसार पान-गुटखा के लाल धब्बे (रेड स्पॉट) और खुले में पेशाब से बने पीले निशान (येलो स्पॉ

.

एक भी लापरवाही सामने आने पर 150 अंकों तक की कटौती होगी। इसलिए इस बार अच्छी रैंकिंग लाना कठिन टॉस्क होगा। हालांकि पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के कई शहरों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। सात नगरीय निकायों को अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कार मिला था।

20,000 से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में नगर पंचायत बिल्हा को भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। रायपुर को प्रोमिसिंग क्लीन सिटी का अवार्ड भी मिला था। इसलिए इस बार रायपुर नगर निगम समेत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को सर्वेक्षण के नए टूल किट के अनुसार तैयारियां पूरी करनी होगी।

स्वच्छता सर्वे 2025-26 में कुल अंक 12,500 कर दिए गए हैं। इनमें से 10,500 अंक ग्राउंड निरीक्षण पर आधारित होंगे। यानी अब फाइलों और रिपोर्ट से नहीं, बल्कि सड़कों, दीवारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार और कॉलोनियों में दिखने वाली सफाई से रैंकिंग तय होगी।

छत्तीसगढ़ के कई शहरी इलाकों में दीवारों पर पान-गुटखा के दाग और खुले में यूरिन की समस्या पहले से मौजूद है। नई व्यवस्था में रेड स्पॉट और येलो स्पॉट के लिए अलग-अलग 75 अंक तय किए गए हैं। यदि शहर इन्हें पूरी तरह खत्म नहीं कर पाए, तो सीधे अंक कटेंगे और राष्ट्रीय रैंकिंग नीचे जाएगी। केंद्र से आने वाली सर्वेक्षण टीम बिना पूर्व सूचना शहरों में पहुंचेगी।

  • टॉप प्रदर्शन करने वाले शहरों के लिए इस बार भी सुपर स्वच्छता लीग
  • वोट फॉर माय सिटी ऐप, मायगव ऐप, स्वच्छता ऐप से देंगे फीडबैक

रायपुर पर रहेगी नजर पिछले स्वच्छता सर्वे में राजधानी रायपुर को प्रोमिसिंग शहरों का अवार्ड मिला था। यानी ऐसे शहर जो स्वच्छता में लगातार अच्छे प्रयास कर रहे हैं उन्हें स्वच्छता रैंकिंग में देश में चौथा स्थान मिला था। हालांकि रायपुर के लिए पिछली बार राह आसान हो गई थी, क्योंकि लगातार तीन साल टॉप थ्री में आने वाले शहरों को अलग कर उनके लिए अलग श्रेणी तय कर ली गई थी। इस वजह से रायपुर को चौथा स्थान हासिल करने में सफलता मिली थी। साथ ही रायपुर को पहली बार गार्बेज फ्री सिटी में 7 स्टार रेटिंग मिली थी। यह बड़ी उपलब्धि थी।

इन बिंदुओं पर मिलेंगे 10,500 अंक विजिबल क्लीनलीनेस- 1500 {कचरा पृथक्करण व संग्रह- 1000 {सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट- 1500 {सैनिटेशन सुविधाएं- 1000 {यूज्ड वाटर मैनेजमेंट- 1000 {मशीनों से सीवरेज की सफाई- 500 {स्वच्छता जनजागरूकता- 1500 {संस्थागत ढांचा- 1000 {सफाई कर्मियों का कल्याण- 500 {सिटीजन फीडबैक- 1000।

स्वच्छता के दावों की जमीनी हकीकत बताएंगे लोग

आवासीय क्षेत्रों के साथ-साथ व्यावसायिक इलाके, सार्वजनिक स्थल, पार्क, पर्यटन स्थल और परिवहन केंद्र भी जांच के दायरे में होंगे। सर्वे के दौरान टीम हर जगह की फोटो खींचने के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग भी करेगी। उसी के आधार पर अंक दिए या काटे जाएंगे।

स्वच्छता सर्वे 2025-26 में सरकारी सिस्टम के साथ-साथ आम लोगों की भूमिका भी पहले से कहीं ज्यादा अहम कर दी गई है। अब लोग केवल तय समय में शिकायत नहीं करेंगे, बल्कि फीडबैक दे सकेंगे। नगर निगमों के स्वच्छता के दावों की जमीनी हकीकत नागरिक ही सामने रखेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077038
Views Today : 330
Views Last 7 days : 4378
Views Last 30 days : 12066
Total views : 107271
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.