![]()
.
नवरात्रि संपन्न होने पर ग्राम मटिया में जय दुर्गा उत्सव समिति, शीतला समिति और नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति ने माता रानी की भव्य विदाई का आयोजन किया। रायपुर की बाना सांग और जस गीत झांकी ने प्रदर्शन किया। 70 सदस्यीय टीम ने बाना धारण कर अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसे देखकर ग्रामीण और बच्चे अचंभित रह गए। दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए जय दुर्गा उत्सव समिति ने गांव भ्रमण कराया।
ढोल-ताशा की थाप और जयकारे के साथ मूर्तियों को तालाब में नम आंखों से विसर्जित किया गया। श्रद्धालु परिवार सहित माता रानी के भजन पर थिरकते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए और अबीर-गुलाल उड़ाए। विसर्जन से पहले भक्तों ने पंडाल में गंगाजल से भरे पात्र में शीशा रखकर मां के स्वरूप का दर्शन किया। उन्हें दोधि कर्मा (चिवड़ा, दही और चीनी) का प्रसाद अर्पित किया गया। कार्यक्रम में जय दुर्गा उत्सव समिति के संरक्षक राजेन्द्र यादव, शुभम वर्मा, फत्ते साहू, सतीश यादव, मुकेश यादव, गणेश वर्मा, देवेंद्र वर्मा, लव-कुश साहू, सोनू वर्मा, राकेश निषाद, नारद यादव, यशवंत यादव, केशव साहू, धनेश वर्मा, सागर वर्मा, तुलसी साहू, परमानंद साहू, तरुण यादव, सुंदर साहू, श्रीराम साहू, सनत साहू, कृष्णा वर्मा, शेषनारायण साहू, चुम्मन निषाद शामिल रहे।
<
