पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम लैंगा में शनिवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही कमरे में दोनों के शव मिले। इस से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। यह घटना पसान थाना क्षेत्र का है।
.
जानकारी के अनुसार, मृतक संतराम यादव, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था, अक्सर शराब के नशे में पत्नी से विवाद और मारपीट करता था। शनिवार शाम करीब 6 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर संतराम ने पत्नी की मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान

पड़ोसियों को घर से आवाज न आने पर शक हुआ देखा तो पति-पत्नी के शव मिले
कमरे में दोनों के शव मिले
पड़ोसियों ने जब लंबे समय तक घर से कोई आवाज नहीं सुनी तो उन्हें शक हुआ। झांककर देखने पर उन्होंने पत्नी का शव खाट पर और पति का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत पसान थाना पुलिस को दी गई।

कोरबा के पसान थाना क्षेत्र की घटना।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, घटना की पुष्टि हो चुकी है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है, जिसमें घरेलू विवाद, नशे की लत और मानसिक तनाव को मुख्य कारण माना जा रहा है।
मृतक दंपती के चार छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया। इस घटना के बाद गांव में गहरा शोक और सन्नाटा पसरा है।
…………………………………………
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
होटल संचालक ने पत्नी को मारा…फिर खुद फांसी लगाई:रात में खाना खाकर सोए, सुबह बिस्तर में मिली पत्नी की लाश;पति फंदे से लटका मिला

कमरे में बिस्तर पर पड़ी मिली पत्नी की लाश, पंखे से लकटका मिला पति का शव।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार सुबह होटल व्यापारी पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थतियों में लाश मिली है। आशंका है कि, पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना पलारी थाना क्षेत्र में जारा गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…
<
