Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Husband climbs 200-foot tower after wife scolds him… VIDEO | पत्नी ने डांटा,तो 200-फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति…VIDEO: बोला-पत्नी को बुलाओ, कूदने को धमकी दी, एक-घंटे तक चला ड्रामा, पुलिस ने समझाया फिर उतरा – Chhattisgarh News
Breaking News

Husband climbs 200-foot tower after wife scolds him… VIDEO | पत्नी ने डांटा,तो 200-फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति…VIDEO: बोला-पत्नी को बुलाओ, कूदने को धमकी दी, एक-घंटे तक चला ड्रामा, पुलिस ने समझाया फिर उतरा – Chhattisgarh News

By adminDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs36 1765729528
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में पत्नी से विवाद के बाद 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में एक युवक गुस्से में आकर करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर के ऊपर से युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा- “मेरी पत्नी को बुलाओ।” इस दौरान वह कूदने की धमकी दे रहा था। युवक की इस हरक

.

घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी और पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने के लिए समझाती रही। युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तक चला। यह घटना रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावणभांटा गांव की है।

खबर पढ़ने से पहले देखिए तस्वीरें

पत्नी के डांटने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक।

पत्नी के डांटने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक।

मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद युवक कभी पत्नी को बुलाने तो कभी कूदने की धमकी देता रहा।

मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद युवक कभी पत्नी को बुलाने तो कभी कूदने की धमकी देता रहा।

युवक की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

युवक की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अब जानिए क्या पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, युवक का नाम करण चौहान (26 साल) है और वह रावणभांटा गांव का रहने वाला है। रविवार दोपहर करण शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज होकर वह घर से निकल गया। गांव में लगे करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

मौके पर लोगों की जमा हुई भीड़

युवक की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना रजगामार चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश की।

पुलिस और पत्नी के समझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा

पुलिस और पत्नी के समझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा

घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी भी पहुंची

इस बात की जानकारी जब युवक की पत्नी को दी गई तो वो भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पत्नी करण को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी, लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था। वह टॉवर पर इधर-उधर टहलता रहा और जोर-जोर से चिल्लाता रहा। इस दौरान युवक कूदने की धमकी भी देता रहा। युवक का यह पूरा ड्रामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। युवक की धमकियों से वहां मौजूद लोग काफी डरे हुए थे।

पुलिस ने युवक को समझाइश दी और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पुलिस ने युवक को समझाइश दी और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पुलिस ने भी धैर्य से काम लेते हुए युवक को समझाया और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए कहा। काफी समझाइश के बाद युवक मान गया और धीरे-धीरे टॉवर से नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

इस मामले में रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और पत्नी के डांटने पर गुस्से में आकर टॉवर पर चढ़ गया था। पुलिस ने युवक को समझाइश दी और सुरक्षित नीचे उतरने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

…………………………………………

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

युवक बोला- मेरे साथ सेक्स करो…नहीं तो उठवा लूंगा:लेडीज टेलर से की अश्लील बातें, अलग-अलग नंबरों से परेशान किया, पति को मारने की धमकी

दुर्ग में युवक ने महिला टेलर से की अश्लील बातें। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

दुर्ग में युवक ने महिला टेलर से की अश्लील बातें। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादीशुदा युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड कर दी। जब महिला ने मना किया तो उसने गाली-गलौज की। युवक ने लेडीज टेलर को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो उसे उठवा लेगा। युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने लेडीज टेलर के घर गया था। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.