Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Husband attacked wife with a hammer | पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया हमला: कोरबा में बेटी ने दवा खाई, पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया – Korba News
Breaking News

Husband attacked wife with a hammer | पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया हमला: कोरबा में बेटी ने दवा खाई, पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया – Korba News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b9692f07 c3af 489b 9a42 e127adae9df4 1764648765025
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। इस घटना के बाद बड़ी बेटी ने भी दवा खा ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा का है।

.

जानकारी के अनुसार, राइमंड प्रकाश जांगड़े का विवाह करीब 20 साल पहले बेंदरकोना निवासी कविता बाई जांगड़े (38) से हुआ था। राइमंड खेती-किसानी कर पत्नी और चार बच्चों का पालन-पोषण करता था, लेकिन वह नशे का आदी हो गया था।

वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और अक्सर इसी बात को लेकर विवाद करता था। शनिवार शाम को राइमंड नशे की हालत में घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसने पीछे से पत्नी कविता बाई के सिर पर लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया।

25aa30a2 d565 4ea4 880d 065d96cc0ff8 1764648765024

महिला को बिलासपुर रेफर किया गया

हमले से कविता बाई के सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के समय मौके पर मौजूद दो बेटियां और एक बेटा बुरी तरह घबरा गए। पिता उन तक पहुंच पाता, इससे पहले ही बच्चे अपनी जान बचाकर पास के परिजनों के घर पहुंच गए।

गंभीर रूप से घायल कविता बाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान अपनी टीम के साथ आपातकालीन कक्ष पहुंचे और पीड़िता कविता बाई का बयान दर्ज किया।

8e7ac549 a6d2 4a5a aa8a bc284810489c 1764648765023

मारपीट से तंग आकर बेटी ने दवा खा ली

पत्नी पर हथौड़े से हमला करने के बाद भी राइमंड का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अपनी दोनों बेटियों को अपने पास रखी कुछ गोलियां (दवा) दीं और कहा कि अगर वे उसकी बेटियां हैं, तो उन्हें खा लें। पिता के रोज-रोज के विवाद और मारपीट से तंग आकर बड़ी बेटी ने वह दवा खा ली। इससे उसकी भी तबीयत बिगड़ गई, जिसका उपचार अस्पताल में किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति राइमंड प्रकाश जांगड़े पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। उसे अपने साथियों के साथ चचेरे भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह चार साल बाद जेल से रिहा हुआ था। विवाहिता के परिजनों ने भी उसके खिलाफ पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073895
Views Today : 41
Views Last 7 days : 1614
Views Last 30 days : 6279
Total views : 98078
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.