छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आचार्य इंस्टीट्यूट के टीचर और स्टाफ की सरेराह गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। कोचिंग सेंटर व सीएमडी कॉलेज के सामने पम्पलेट बांटने को लेकर उन्होंने ट्यूटर और पत्नी से अभद्रता की, जिसके बाद बेरहमी से पीट दिया।
.
मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही टीचर ने मामले की शिकायत तारबाहर थाने में की है। दरअसल आरोप है कि कोचिंग सेंटर के सामने खड़े होकर पम्पलेट बांट रहे थे, इसलिए उन्होंने मारा है।
दरअसल, क्रांति नगर के रहने वाले अभय अग्रवाल होम ट्यूटर है। वो अपनी पत्नी सेफाली कला मौर्य के साथ घर में बच्चों को कोचिंग पढ़ाता है। 6 नवंबर को अभय और उसकी पत्नी सेफाली दो साल के मासूम बच्चे को गोद में लेकर अपनी संस्थान का पम्पलेट बांट रहे थे।

पत्नी मना करती रही लेकिन कोचिंग सेंटर के टीचर अभद्रता करते रहे।

कोचिंग सेंटर के स्टाफ ने कहा- हमारे बच्चो को पम्पलेट बांटा को बताउंगा।
आचार्य इंस्टीट्यूट के सामने पम्पलेट बांटने पर विवाद
इस दौरान दोनों सीएमडी कॉलेज के सामने स्थित आचार्या कोचिंग के पास पहुंच गए। यहां वो पम्पलेट बांट कर अपनी संस्था का प्रचार कर रहे थे। तभी आचार्य इंस्टीट्यूट के दो शिक्षक आदिल और सर्वेश वहां पहुंच गए।
पहले उन्होंने अभय और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की, जिसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। वहीं, दोनों टीचर उसे सरेराह धमकाते हुए मारपीट करते रहे।
पीड़ित शिक्षक और उसकी पत्नी ने इस मामले की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। टीआई कृष्णचंद सिदार ने कहा कि मामले में मारपीट का केस दर्ज किया गया है। केस के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
आचार्य इंस्टीट्यूट के टीचर और स्टाफ की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ट्यूटर के साथ बहस हो रही है, जिसके बाद वो गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के चलाते दिख रहे हैं।
वहीं ट्यूटर अभय की पत्नी अपने मासूम बच्चे के साथ खड़ी होकर उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। वीडियो में टीचर उन्हें सरेराह धमकी देते भी नजर आ रहे हैं।
थाना प्रभारी ने कहा कि वायरल वीडियो में 2 लोगों ने एक टीचर को मारा है। पीड़ित की शिकायत के बाद थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी आचार्य इंस्टीट्यूट में काम करने वाले स्टाफ है।
शहर में कोचिंग सेंटर्स में प्रतिस्पर्धा, प्रशासन का नहीं है लगाम
दरअसल, इस पूरे विवाद और मारपीट के पीछे कोचिंग सेंटर संचालकों की आपसी प्रतिस्पर्धा प्रमुख वजह है। शहर में इस तरह से सैकड़ों कोचिंग सेंटर हैं, जहां के स्टाफ मार्केटिंग कर बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने का दावा करते हैं। ऐसे में उनके बीच एक तरह से बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए होड़ मची है। यह विवाद भी उसी का नतीजा है।
आरोप है कि ट्यूटर और उसकी पत्नी कोचिंग सेंटर के सामने खड़े होकर पम्पलेट बांट रहे थे और उनके बच्चों को भड़का रहे थे। इन सबके बीच शहर में न तो कोचिंग सेंटर संचालकों पर प्रशासन का कोई नियम है और न ही उसका पालन हो रहा है।
…………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
टीचर ने दूसरे टीचर को स्कूल में पटक-पटककर पीटा…VIDEO: बच्चों के सामने भिड़े, टेबल-फर्श पर पटकने से फूटा माथा, क्लास रूम से डरकर भागे स्टूडेंट्स

छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में टीचर आपस में भिड़ गए।
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को 2 शिक्षकों के बीच क्लास में पढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। इससे दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों में मारपीट को देखकर बच्चे डर गए। क्लास छोड़कर बाहर भाग गए। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल धारासीव का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
