![]()
.
हरि लीला ट्रस्ट, बनारी के तत्वावधान में आयोजित सफलता संकल्प उत्सव 2025 का आयोजन हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम न केवल उत्साह से भरपूर रहा, बल्कि उसने एक नया इतिहास भी रच दिया। इस वर्ष पहली बार 800 से अधिक विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को एक ही मंच से सम्मानित किया गया, जिससे यह आयोजन जिले और प्रदेश में एक अद्वितीय उदाहरण बन गया।
कार्यक्रम में विधायक व्यास कश्यप, विधायक राघवेन्द्र सिंह (अकलतरा), पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, जिला अध्यक्ष भाजपा अंबेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल, जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया, चांपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, इंजीनियर रवि पांडेय सहित अन्य सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल थे। इस दौरान आयोजित करियर गाइडेंस मेला में लगभग 25 प्रमुख विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों ने भाग लिया।
मेले में वाइस चांसलर, प्रोफेसर और विभाग प्रमुखों ने विद्यार्थी-शिक्षकों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं एवं करियर अवसरों के विषय में मार्गदर्शन दिया। बोर्ड की 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाली छात्रा खुशी देवांगन को हरि लीला ट्रस्ट की ओर से 21,000 नगद, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन के दौरान ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान का मंच नहीं, बल्कि समाज में मेहनत, संकल्प और सफलता की चेतना जगाने का प्रयास है।
कवि ईश्वरी यादव, विजय राठौर, संतोष कश्यप, सतीष कुमार सिंह, प्रमोद आदित्य, अनुभव तिवारी, दयानंद गोपाल, संतोषी श्रद्धा महंत, उमाकांत टैगोर, योगेश्वर सिंह, अंकित राठौर, समाज सेवी संस्था श्री श्री दुर्गा पूजा समिति नैला, कचहरी चौक का राजा, स्नेक रेस्क्यू टीम, विप्लव सेवा संस्थान, वाला मोहल्ला गणेश सेवा समिति/वाला मोहल्ला दुर्गा पूजा समिति, पुरुष सहायता केन्द्र, मारवाड़ी युवा मंच नैला-जांजगीर, जागृति शाखा नैला-जांजगीर, चेम्बर ऑफ कामर्स नैला जांजगीर, भीमा तालाब मॉर्निंग ग्रुप, एक कदम समाज सेवी संस्था, मारवाड़ी युवा मंच चांपा, चेम्बर ऑफ कामर्स चांपा, चांपा सेवा संस्थान, मॉर्निंग वॉक योग समिति चांपा, शबरी माता सेवा संस्थान, वेलविसर फाउंडेशन अकलतरा, नारायण सेवा समिति षिवरीनारायण, व्यापारी सेवा समिति राहौद, मॉ-बाबू जी फाउंडेशन नवागढ़, भूतपूर्व सैनिक संघ, भारत स्काउड गाइड, गौ सेवा समिति, लायंस क्लब जांजगीर, खिलाड़ी शिक्षा दिनकर, मंदाकनी श्रीवास, शैलेन्द्र कहरा, निहाल पाण्डेय,
प्रशांत कहरा, राज्यपाल रमाकांत पाण्डेय, राजेन्द्र जायसवाल, एमएल कौशिक, हरप्रसाद पाटले, घनश्याम प्रसाद देवांगन, जयंती दुबे, सुरेन्द्र कुमार सोनी, बोधीराम साहू, देवकुमार सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार कश्यप, नरेन्द्र कुमार लहरे, अर्चना शर्मा, अनुराग तिवारी, राजेश सूर्यवंशी, दिनेश रोहित चतुर्वेदी, कामता प्रसाद सिंह, अमृत लाल साहू, प्रतिक्षा सिंह, जेइई, नीट, सीए, सीएस, इसरो, पीएससी, एसआई के चयनित उम्मीदवार सम्मानित हुए। ट्रस्ट अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि इस दिन प्रेरणा, सेवा और सम्मान की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि जीवन में अवसर सभी के सामने आते हैं, लेकिन जो अवसर का सदुपयोग करते हैं, वे ही सफलता की ऊंचाइयां छूते हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। हर पल सीखने की ललक हमें अवसरों की ओर ले जाती है। लीलाधर सुल्तानिया ने यह भी बताया कि हरि लीला ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर करियर गाइडेंस मेले, मोटिवेशनल कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं। पहले भी ऐसे आयोजनों में सोनू शर्मा, अवध ओझा, शंकर गोयनका, डॉ. संतोष राय आदि ने हिस्सा लिया है। इस वर्ष भी इस धारा को जारी रखते हुए आयोजन को और व्यापक रूप दिया गया।
<
