![]()
.
नवोदय विद्यालय चिस्दा में हिंदी पखवाड़े के समापन पर रविवार को कवि सम्मेलन हुआ। इसमें जांजगीर के युवा कवि अनुभव तिवारी और वरिष्ठ कवि अरुण तिवारी ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी कविताओं ने विद्यार्थियों को भावविभोर कर दिया और सभागार देर तक तालियों की गूंज से गूंजता रहा।
हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे। बच्चों ने गंभीरता से कविताओं को सुना और कवियों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डीके ठाकुर ने की। इस अवसर पर भाषा प्रभारी राजेश्वर तिवारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी न केवल हमारी मातृभाषा है बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा भी है। साहित्य और कविता के माध्यम से विद्यार्थी अपनी अभिव्यक्ति को सशक्त बना सकते हैं। प्राचार्य डीके ठाकुर ने कहा कि हिंदी पखवाड़े के आयोजन से छात्रों में भाषा के प्रति लगाव बढ़ता है और उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहन मिलता है। वहीं भाषा प्रभारी राजेश्वर तिवारी ने विद्यार्थियों को भाषा और साहित्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया।
<
