Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » High-speed trailer crushes two bikes, six injured | तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइक को रौंदा, छह घायल: सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद, टक्कर के बाद हवा में उछले बाइक सवार, जांच जारी – baloda bazar News
Breaking News

High-speed trailer crushes two bikes, six injured | तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइक को रौंदा, छह घायल: सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद, टक्कर के बाद हवा में उछले बाइक सवार, जांच जारी – baloda bazar News

By adminOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e716f5ab 8147 447b 8a5e aba7de7477f0 1761239506489
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पलारी में ट्रेलर ने दो बाइकों को रौंदा, छह घायल

बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम संडी बंगला के पास एक ट्रेलर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

.

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि संडी बंगला स्थित सेंट्रल बैंक के सामने से गुजर रही दो बाइकों को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सीधे टक्कर मारी। फुटेज में ट्रेलर बेकाबू होकर बाइकों को रौंदते हुए आगे निकल गया।

हादसे के बाद दोनों बाइक सवार हवा में उछल गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और 112 व 108 पर सूचना दी। एंबुलेंस न पहुंचने पर ग्रामीणों ने निजी पिक-अप वाहन से सभी छह घायलों को पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

2624faec 3de0 4fd8 9adc e8b3c2d10552 1761239506476

तीन घायल बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. पंकज वर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीन गंभीर घायलों – धनराज घृतलहरे (27, खपरीडीह), चुन्नी मानिकपुरी (30, दतान) और डाकेश्वर धीवर (कोदवा) को बेहतर इलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर किया गया। विनय यादव (15, कोदवा), चंद्राकर फेकर (23, कोदवा) और उपमहन (25, दुर्बर मोखली) का उपचार पलारी अस्पताल में चल रहा है।

a1817c32 fd10 4e73 b2ce 624323ffee06 1761239506479

पलारी थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फुटेज से ट्रेलर का नंबर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

3c4a972c 1931 441b 9a80 789b25ddc722 1761239506492
45fa5067 12f1 4ec9 a69b b5339ccf256a 1761239506499
a17f4c53 adf3 4608 afdd 8aba11207a14 1761239506493
babfa750 860e 4656 b997 8470cb844982 1761239506479
8b3935b5 d4c1 4e85 8436 b0488e9893bd 1761239506490
e86c2b07 3c10 41a0 86a2 ededabf9dacd 1761239506497
83402818 fa8d 4a02 a733 90dfb9a48363 1761239506478
b63fea86 57a5 4f13 bd73 1e1600d25dcd 1761239506491



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

NSUI ने अटल यूनिवर्सिटी प्रशासन का किया घेराव:कुलपति को नारियल भेंट कर कुलसचिव को हटाने की मांग, चाकूबाजी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी

May 6, 2026

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.