सोनहत | ब्लॉक सोनहत के बसेर-सोनहत मार्ग में गुरुवार को तेज रफ्तार स्कूटी विपरीत दिशा से आ रही अर्टिगा कार से टकरा गई। टक्कर ऐसी थी कि स्कूटी कार में जा घुसी। चालक और सवार बैठी युवती दूर जा गिरे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराय
.
हादसे में स्कूटी चालक कार की कांच से टकरा गया, जबकि स्कूटी के पीछे बैठी युवती दूर जा गिरी। मौके पर मौजूद सहकारिता विभाग के सहायक संचालक ने गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक को अपने वाहन से जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया। बसेर जंगल के एकल लेन सड़क मार्ग में अपनी तरफ बीच सड़क में तेज रफ्तार आ रही स्कूटी को देखकर कार चालक ने गाड़ी रोक दी।
<
