Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Hidma is now the challenge in the south-west; Naxalites hiding in villages will be searched. | दक्षिण-पश्चिम में अब हिड़मा ही चुनौती गांवों में छिपे नक्सलियों की होगी तलाश – Raipur News
Breaking News

Hidma is now the challenge in the south-west; Naxalites hiding in villages will be searched. | दक्षिण-पश्चिम में अब हिड़मा ही चुनौती गांवों में छिपे नक्सलियों की होगी तलाश – Raipur News

By adminOctober 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig capture 1 1760813765
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig capture 1 1760813765

नक्सलियों के अब तक के सबसे बड़े सरेंडर के साथ ही प्रदेश में नक्सलियों का दायरा सिकुड़ गया है। नक्सली संगठन को चलाने वाला पोलित ब्यूरो भी लगभग खाली हो चुका है, जिसमें एक समय 8 से अधिक सदस्य थे। सेंट्रल कमेटी को मिलाकर ये संख्या 17 से भी ज्यादा थी। अब

.

फोर्स के सामने बड़ी चुनौती सुकमा व बीजापुर जिले हैं, जो पश्चिम और दक्षिण बस्तर के क्षेत्र हैं। यहां अब भी पोलित ब्यूरो के सदस्य मिसिर बेसरा, तिरुपति उर्फ देवजी और गणपति के अलावा सेंट्रल कमेटी के सदस्य माडवी हिड़मा, रमन्ना, गणेश उइके जैसे सदस्य सक्रिय हैं।

बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने भास्कर से कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फिलहाल पूर्वी और उत्तरी बस्तर में कोई बड़ा नक्सली लीडर सक्रिय नहीं है। अन्य इलाके में देवजी, हिड़मा समेत कुछ गिने-चुने नक्सली ही बचे हैं, जो पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। लेकिन वे भी राज्य से बाहर चले गए हैं। हैं। पुलिस आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से जानकारी लेकर गांव-गांव जाकर जांचेगी कि कहीं नया नक्सल लीडर तो नहीं उभर रहा।

अब दूसरे राज्यों से भेजे जा रहे नक्सली

राज्य में नक्सली संगठन कमजोर होने के कारण अब दूसरे राज्यों से नक्सलियों को यहां भेजा जा रहा है। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और केरल से संगठन से जुड़े लोग छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वहीं नक्सलियों के बड़े लीडर लगातार ऑपरेशन की वजह से हथियार छिपाकर बड़े शहरों में रहने लगे हैं।

झुग्गी-बस्तियों और लेबर क्वार्टर में रहकर वे सरकार के मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं। कई बड़े लीडर राज्य से बाहर चले गए हैं। अब छोटे कैडर सदस्य भी शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक नक्सलियों ने फिलहाल युद्धविराम का निर्णय लिया है। वे छिपकर संगठन को फिर से मजबूत करने की कोशिश में हैं।

आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बॉर्डर इलाके अब नक्सलियों के नए ठिकाने बन गए हैं। ये इलाके उनके छिपने की सुरक्षित जगहें बन चुके हैं।

रसद रोकने फोर्स ने कर्रेगुट्‌टा की पहाड़ी में बनाए 2 कैंप

अब बस्तर के साउथ बस्तर से भी नक्सली आतंक को खत्म करने की रणनीति पर फोर्स ने अमल शुरू कर दिया है। तेलंगाना के नक्सली गुट को इस रीजन से रसद मिल रही है। इसे रोकने के लिए फोर्स ने कर्रेगुट्‌टा की पहाड़ी के बाद अब पहाड़ के नीचे भी फोर्स का स्थायी कैंप बनाया है।

नक्सलियों के इस रीजन की कमान हिड़मा और चंद्रानन संभाल रहे हैं। खुफिया इनपुट के अनुसार हिड़मा को कुछ दिन पहले ही पोलित ब्यूरो ने सीसी मेंबर बनाकर यहां का इंचार्ज बनाया गया है। हिड़मा और चंद्रानन की टीम में 400 से अधिक नक्सली होने का अंदेशा है।

हालांकि यहां फोर्स की घेरेबंदी के बाद ज्यादातर हार्ड कोर नक्सली और लीडर तेलंगाना के जंगलों में जा छिपे हैं। पता लगा है कि हिड़मा बटालियन का प्रमुख होने के साथ नक्सलियों की बारुद बनाने वाली विंग को भी लीड कर रहा है। फोर्स के पास जो इनपुट है उसके अनुसार नार्थ बस्तर में केवल 15-18 नक्सली ही बचे हैं। अफसरों को मानसून गुजरने का ही इंतजार था। फोर्स ने घने जंगलों में घुसने की प्लानिंग कर ली है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:विश्रामपुरी मेले में मुलाकात के बाद शुरू हुआ शोषण, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

June 19, 2026

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074717
Views Today : 155
Views Last 7 days : 5643
Views Last 30 days : 9799
Total views : 102792
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.