Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Hearing aids, wheelchairs, tricycles distributed to 100 senior citizens | 100 वरिष्ठजनों को श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, ट्रायसिकल वितरित किए – Mahasamund News
Breaking News

Hearing aids, wheelchairs, tricycles distributed to 100 senior citizens | 100 वरिष्ठजनों को श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, ट्रायसिकल वितरित किए – Mahasamund News

By adminOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 175940752768de6da7c8f69 msd28
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



16 175940752768de6da7c8f69 msd28

.

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को महासमुंद जिले में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के लिए भव्य समारोह का आयोजन शंकराचार्य भवन में किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिला और पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ-साथ उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। जिले के 300 वरिष्ठजनों को छड़ी, 100 वरिष्ठजनों को श्रवण यंत्र, साथ ही व्हील चेयर, ट्राई सायकल, साड़ी, धोती वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण भी किया गया।

समारोह में शामिल सभी वरिष्ठ नागरिकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। मुख्यअतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज की सच्ची धरोहर हैं। आज हम सभी जिस मुकाम पर हैं, वह उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि आप स्वयं समाज के जीवित विश्वविद्यालय हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने मातारानी से सभी वरिष्ठजनों के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे बुजुर्गों के साथ अधिक समय बिताएं, क्योंकि दादा-दादी और नाना-नानी का प्यार व संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पाठशाला है।

बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि हर पुत्र को श्रवण कुमार बनना चाहिए ताकि किसी भी वृद्ध को वृद्धाश्रम न जाना पड़े। उन्होंने राज्य सरकार की तीर्थयात्रा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को धर्मस्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। यह सरकार वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य और न्याय के लिए लगातार कार्य कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कल सुशासन तिहार में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय:27 करोड़ के एजुकेशन हब, नालंदा परिसर का करेंगे निरीक्षण, लेंगे समीक्षा बैठक

June 3, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 11 वाहन जब्त:अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की दो बड़ी कार्रवाई

June 3, 2026

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; VIDEO:स्कूटी सवार भी चपेट में आया, 4 लोग घायल, रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास की घटना

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072800
Views Today : 32
Views Last 7 days : 1521
Views Last 30 days : 5687
Total views : 96326
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.