Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » He kidnapped his sister and beat his brother to death. | शादी के अगले दिन लड़की के भाई की पीट-पीटकर हत्या: लाठी-धारदार हथियार से हमला, दुर्ग में बेटी को लेने पहुंचे थे परिजन; भागकर शादी की थी – Chhattisgarh News
Breaking News

He kidnapped his sister and beat his brother to death. | शादी के अगले दिन लड़की के भाई की पीट-पीटकर हत्या: लाठी-धारदार हथियार से हमला, दुर्ग में बेटी को लेने पहुंचे थे परिजन; भागकर शादी की थी – Chhattisgarh News

By adminOctober 18, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 171 1760773258
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शादी के जश्न के दिन दोनों परिवार के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई।

दुर्ग जिले में लव मैरिज करने के बाद लड़के वालों ने मिलकर लड़की के भाई को मार डाला। डिपरा पारा इलाके के रहने वाले तिलक साहू का उसी इलाके की लड़की से अफेयर था जिसके बाद दोनों ने भागकर भिलाई के आर्य समाज में शादी कर ली। 17 अक्टूबर की रात मोहल्ले में शाद

.

तभी लड़की के भाई और परिवार वाले अपनी बहन को लेने पहुंचे। इसी दौरान दोनों परिवार वालों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों परिवार के बीच बात इतनी बढ़ गई कि लड़के के परिवार वालों ने मिलकर लड़की के भाई की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी जान चली गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया।

युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया।

मृतक नीरज ठाकुर (28 साल)

मृतक नीरज ठाकुर (28 साल)

घर में बड़ी बहन की शादी थी

जानकारी के मुताबिक, मृतक नीरज ठाकुर (28 साल) लड़की की मौसी का बेटा था। वह जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात था। पूजा साहू ने भागकर शादी की थी, उसकी बड़ी बहन की शादी फिक्स हो गई थी इसलिए परिजन चाहते थे कि वे ऐसा ना करें बाद में शादी कर ले। लेकिन वो नहीं मानी।

नीरज ने विवाद को बढ़ने से रोकने की कोशिश की थी

मृतक की मौसी की बेटी शीतल साहू ने बताया कि उनकी छोटी बहन पूजा साहू 16 अक्टूबर की रात मोहल्ले के युवक तिलक साहू के साथ भाग गई थी लौटने के बाद उन्होंने शादी कर ली थी।

17 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे तिलक के परिजन मोहल्ले में जश्न मना रहे थे। इसी दौरान नीरज ठाकुर और उनके रिश्तेदारों के बीच विवाद बढ़ गया। नीरज ने इसे रोकने का प्रयास किया।

इसी बात पर तिलक साहू के परिवार के सदस्यों, राजा यादव, दहू, लब्बु, शनि और अन्य ने नीरज और उनके साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब नीरज ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो उन सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।

मर्च्युरी में पहुंचकर पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान परिजन भी मौजूद रहे।

मर्च्युरी में पहुंचकर पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान परिजन भी मौजूद रहे।

लाठियों और धारदार हथियारों से हमला

शीतल साहू ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले मौके से भाग गए थे। हालांकि, थोड़ी देर बाद वे झाड़ूराम देवांगन शासकीय स्कूल मैदान के रास्ते से वापस आए और नीरज पर घात लगाकर हमला कर दिया।

जब नीरज के साथ मौजूद रानू, रानी, शीतल और धनेश ठाकुर ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो उन पर भी लाठियों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। आरोप यह भी है कि लड़की के घर की महिलाओं को आरोपियों ने खूब पीटा है। उनके कपड़े भी उतर गए थे।

हमले में नीरज के सिर और पसलियों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक नीरज की एक बेटी भी है

नीरज ठाकुर दुर्ग जिला अस्पताल की कैजुअल्टी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में माता-पिता, एक भाई और तीन बहनें हैं। उनकी शादी भी हो चुकी है। एक बेटी भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं घटना के बाद पूरे डिपरा पारा क्षेत्र में तनाव फैल गया। लोगों ने बताया कि नीरज शांत स्वभाव का था और अक्सर मोहल्ले में झगड़े-फसाद से दूर रहता था। उसकी मौत की खबर सुनकर इलाके में मातम पसर गया।

छोटे से विवाद ने हिंसा का रूप लिया

मृतक के घरवालों का कहना था कि पूजा ने जिस लड़के के साथ भागकर शादी की है वह लड़का नशेड़ी प्रवृत्ति का है। उसकी फैमिली शराब और जुआ-सट्टे के कामों में शामिल रहती है।

परिवार का आरोप है कि पुलिस ने शुरू में शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके बाद हालात बिगड़ते गए। पूजा और तिलक के विवाह के बाद लड़के वालों ने खुलकर मोहल्ले में जश्न मनाया और वहीं से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

लव मैरिज के कारण दोनों परिवार में था तनाव

दुर्ग की प्रभारी सीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। परिचित परिवार की एक युवती ने लव मैरिज की थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में तनाव था। 16 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट हुई।

घायल नीरज को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। सीएसपी ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमें गठित की हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात की वजहों की जांच की जा रही है।

…………………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

भाई को कुल्हाड़ी से काटा फिर जला दी लाश:बोला- लड़कियों को छेड़ता था, इसलिए मार डाला; बिलासपुर में पहाड़ी के नीचे मिला था शव

लड़कियों को छेड़ने से नाराज भाई ने की हत्या।

लड़कियों को छेड़ने से नाराज भाई ने की हत्या।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चचेरे भाई ने युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, जिसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को पहाड़ी के नीचे लाकर जला दिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बताया कि मृतक युवक नशे में लड़कियों से छेड़छाड़ करता था, जिसके कारण उसने हत्या की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आधार केवाईसी कराने गए ग्रामीण के घर में चोरी

April 28, 2026

खुले में कचरा फेंकने से परेशानी बढ़ी, राहत मिले

April 28, 2026

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने संविधान संशोधन की मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069022
Views Today : 32
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 4084
Total views : 90016
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.