Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » He deceived her by saying ‘I can’t live without you’ and established a relationship. | ‘तेरे बिना नहीं रह सकता’ कहकर झांसा दिया, संबंध बनाए: शादी करने घर से भगाया, बाइक में बिठाकर केरल ले गया; झारखंड में मिली नाबालिग – Chhattisgarh News
Breaking News

He deceived her by saying ‘I can’t live without you’ and established a relationship. | ‘तेरे बिना नहीं रह सकता’ कहकर झांसा दिया, संबंध बनाए: शादी करने घर से भगाया, बाइक में बिठाकर केरल ले गया; झारखंड में मिली नाबालिग – Chhattisgarh News

By adminDecember 29, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 5 1767003097
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। 2 साल पहले दीदी की शादी में आए अशोक यादव (21 साल) ने नाबालिग से दोस्ती की। फिर फोन पर ही शादी की बात कही और नाबालिग से कहा कि वो उसके बिना नहीं रह सकता। ऐसा कहकर लड़की को अपने झा

.

14 दिसंबर को उसे बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपी नाबालिग को बाइक से जशपुर से झारखंड फिर झारखंड से केरल बाइक पर घुमाता रहा। वापस दोनों झारखंड में रुके थे। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग से कई बार संबंध बनाए। पुलिस ने दोनों को झारखंड से बरामद किया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

आरोपी ने नाबालिग से कई बार संबंध बनाए (प्रतीकात्मक फोटो)

आरोपी ने नाबालिग से कई बार संबंध बनाए (प्रतीकात्मक फोटो)

दीदी की शादी में मिली, फोन पर शादी की

पुलिस पूछताछ में नाबालिग बालिका ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी दीदी की शादी में आरोपी अशोक यादव से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद मोबाइल फोन के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

14 दिसंबर को आरोपी ने मोबाइल पर शादी और प्रेम का झांसा देते हुए कहा कि वह उसके बिना नहीं रह सकता और उसे लेने आ रहा है। आरोपी की बातों में आकर नाबालिग उसी रात लगभग 11 बजे, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, चुपचाप घर से निकली और आरोपी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई।

दोनों ट्रेन से केरल पहुंचे, शारीरिक संबंध बनाए

आरोपी पहले उसे झारसुगड़ा (ओडिशा) ले गया, जहां रेलवे स्टेशन पर बाइक छोड़कर दोनों ट्रेन से केरल पहुंचे। वहां दो दिन रेलवे स्टेशन में रहने के बाद दोनों पुनः झारसुगड़ा लौटे और फिर आरोपी नाबालिग को बाइक से झारखंड के सिमडेगा जिले स्थित अपने गृह ग्राम ले गया।

इस पूरे दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका के साथ दैहिक शोषण किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

25 दिसंबर को थाने पहुंचे पिता

पुलिस को यह शिकायत 25 दिसंबर 2025 को थाना दुलदुला क्षेत्र के एक ग्रामीण पिता ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी 14 दिसंबर की रात घर पर थी, लेकिन अगली सुबह वह घर से गायब मिली।

परिजनों ने रिश्तेदारों, सहेलियों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों को आशंका थी कि किसी व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुम इंसान और बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

झारखंड राज्य से पुलिस ने किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा बालिका को झारखंड राज्य से सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना थाना

जांच के दौरान, मुखबिर की सूचना और परिजनों के सहयोग से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पता चला कि गुमशुदा नाबालिग बालिका झारखंड राज्य के सिमडेगा जिले के एक गांव में आरोपी अशोक यादव (21 साल) के घर पर रह रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक पुलिस टीम तत्काल झारखंड के लिए रवाना हुई। टीम ने आरोपी अशोक यादव के घर से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर जशपुर ले आई।

आरोपी गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त

नाबालिक बालिका के कथन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2)(ड़), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन भी जप्त किया है। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नाबालिग को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया

वहीं, नाबालिग का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना पर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए झारखंड से उसे सुरक्षित बरामद किया है।

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बच्चों और महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

दोस्त से रेप करवाया, खुद VIDEO-कॉल पर देखता रहा: नाबालिग लड़की से मोबाइल पर शादी की; सुहागरात के नाम पर न्यूड-फोटो मांगी, ब्लैकमेल करने लगा

जशपुर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जशपुर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बिहार के युवक ने नाबालिग लड़की (17 साल) से मोबाइल में वर्चुअली शादी की। वीडियो कॉल के जरिए सुहागरात मनाई। आरोपी को लड़की के न्यूड फोटो वीडियो रख लिए। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और अजीबोगरीब डिमांड करने लगा। वीडियो वायरल होने के डर से लड़की आरोपी की सभी बात मानती गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076449
Views Today : 296
Views Last 7 days : 3706
Views Last 30 days : 11511
Total views : 106511
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.