![]()
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के फूलगट्टा गांव में धान मिंजाई के दौरान एक हार्वेस्टर मशीन और ट्रैक्टर में आग लग गई। घटना फूलगट्टा निवासी बोरगाराम चेडदोर के खेत में हुई। बोरगाराम अपने धान की फसल की मिंजाई मशीन से करवा रहे थे, तभी अचानक चलती मशीन और ट्
.
आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे धान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि लाखों की फसल को बचाया नहीं जा सका।
पीड़ित किसानों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है। भैरमगढ़ तहसीलदार सूर्यकांत घरत ने बताया कि उन्हें सूचना मिल गई है और राजस्व अमला जांच में जुट गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
<
