Uncategorized
हाथ में राइफल और चेहरे पर दृढ़ संकल्प, राजनांदगांव में SP अंकिता शर्मा ने हर्ष फायर कर की शस्त्र पूजा — जानिए क्या हुआ
राजनांदगांव पुलिस लाइन (रक्षित आरक्षित केंद्र) में विजयादशमी के पावन अवसर पर पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रागार में रखी राइफल, रिवॉल्वर, गोला-बारूद और पुलिस वाहनों की विधि-विधान से पूजा की गई।


