Uncategorized

बस्तर-दशहरा में विजय रथ की चपेट में आया ग्रामीण,मौत:भीतर रैनी रस्म के दौरान हादसा, 8 चक्कों वाले रथ के नीचे से एक युवक घायल — जानिए क्या हुआ

बस्तर दशहरे की भीतर रैनी रस्म के दौरान विजय रथ खींचते समय बड़ा हादसा हो गया। परिक्रमा करते समय 8 पहियों वाले रथ के पहिए के नीचे एक युवक आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक दूसरा युवक भी रथ के पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद रथ की परिक्रमा काफी देर तक रुकी रही। जानकारी के मुताबिक, भीतर रैनी रस्म के लिए पहले परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर रथ खींचना शुरू किया। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह रथ के पहिए के नीचे आ गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते और उसे बचाने की कोशिश करते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हादसे के दौरान एक और युवक रथ के पहिए की चपेट में आ गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद रथ की परिक्रमा रोक दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button