Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Guru Ghasidas Baba was a visionary who awakened social consciousness: Bhavana Bohra | गुरु घासीदास बाबा सामाजिक चेतना की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे: भावना बोहरा – kabirdham News
Breaking News

Guru Ghasidas Baba was a visionary who awakened social consciousness: Bhavana Bohra | गुरु घासीदास बाबा सामाजिक चेतना की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे: भावना बोहरा – kabirdham News

By adminDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 1766749733694e762515bff a1249e16ab564
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 1766749733694e762515bff a1249e16ab564

.

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में गुरु घासीदास बाबा के संदेशों और विचारों को आत्मसात करने का वातावरण देखने को मिला।

विधायक भावना बोहरा के ग्राम रणवीरपुर स्थित निज निवास में सतनाम समाज के धर्म गुरु एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आगमन हुआ। जहां सतनाम समाज के प्रतिनिधि मंडल, रणवीरपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गुरु खुशवंत साहेब का स्वागत किया।

इसके पश्चात गुरु खुशवंत साहेब एवं विधायक भावना बोहरा ने ग्राम गौरमाटी, डोंगरिया खुर्द, कुआंमालगी और बीजाभाटा में आयोजित गुरु प्रकाश पर्व एवं गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान जैतखाम एवं गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की समृद्धि, शांति और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की गई। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके संदेश समरस, समान और मानवतावादी समाज की नींव हैं। मनखे-मनखे एक समान, का सिद्धांत समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। गुरु प्रकाश पर्व मानव समाज के जीवन में वैभव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। लोगों को जोड़ता है।

बाबा के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक : भावना बोहरा विधायक भावना बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु घासीदास बाबा एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के पूरे समाज को समानता और मानवता का संदेश दिया। मनखे-मनखे एक समान का विचार आज भी सामाजिक एकता और मानव मूल्यों की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गुरु घासीदास बाबा के विचारों और सतनाम समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के सदस्यों, विशेषकर युवाओं से बाबा जी के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भावना बोहरा ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

AIU की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष बने प्रो. राजीव चौधरी:देशभर की खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन की जिम्मेदारी, इंटर-यूनिवर्सिटी कॉम्पिटिशन के लिए सेलेक्शन करेगी समिति

June 26, 2026

माशिमं ने निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले:खुद की जमीन अनिवार्य नहीं, स्पोर्ट्स-ग्राउंड, लैब शेयर होंगे; 6,800 से ज्यादा स्कूलों पर असर

June 26, 2026

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075843
Views Today : 266
Views Last 7 days : 3072
Views Last 30 days : 10904
Total views : 105709
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.