Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Guidance. Annual General Meeting organized by District Cooperative Union Kanker | मार्गदर्शन . जिला सहकारी संघ कांकेर की ओर से वार्षिक आमसभा का किया गया आयोजन – Kanker News
Breaking News

Guidance. Annual General Meeting organized by District Cooperative Union Kanker | मार्गदर्शन . जिला सहकारी संघ कांकेर की ओर से वार्षिक आमसभा का किया गया आयोजन – Kanker News

By adminOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 175938485368de15150c7b5 2kanker2
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



16 175938485368de15150c7b5 2kanker2

.

जिला सहकारी संघ मर्यादित कांकेर पंचम साधारण वार्षिक आम सभा का आयोजन संस्था के अध्यक्ष सियो पोटाई की अध्यक्षता में हुआ। बिना सहकार नहीं उद्धार के ध्येय वाक्य के साथ वार्षिक साधारण आमसभा हुआ। सियो पोटाई ने कहा जिला सहकारी संघ में जिले में सहकारिता का प्रचार करने वाली एक केंद्रीय और शीर्ष संस्था है।

संस्था पिछले कई वर्षों से निरंतर प्रयासरत है कि सहकारिता आंदोलन का विस्तार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हो सके। हम संस्था के माध्यम से समय-समय पर सहकारी गोष्ठी, रैली, सहकारिता सेमिनार, सहकारिता प्रदर्शनी एवं सहकारिता पर आधारित विभिन्न जानकारियां आलेखों के माध्यम से देते हैं। इसके साथ ही सहकारी संस्थाओं के गठन एवं पंजीयन के संबंध में भी संस्था द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन एवं सलाह प्रदान किया जाता है। पोटाई ने कहा संस्था द्वारा नियमित रूप से सहकारिता से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिले से सहकारिता के प्रशिक्षण के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली भी जिले के सहकारिता जगत से जुड़े जनप्रतिनिधियों को भेजा जाता है। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को सहकारी संघ को वार्षिक अंशदान एवं अंशअभिदाय प्रदान करने कहा।

वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन गतवर्ष किए गए कार्यों का अनुमोदन सहकारिता के प्रचार-प्रसार की स्वीकृति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम में राज्य सहकारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधि अजजा आयोग के पूर्व सदस्य नितिन पोटाई,सहकारिता विस्तार अधिकारी रामेश्वर मरकाम, संचालक मंडल सदस्य लखन सलाम, बुधराम कोरेटी, अहिमत दुग्गा, रोहिदास शोरी, शिवभान सिंह ठाकुर, महिला रेश्म धागाकरण समिति के अध्यक्ष ललेश्वरी साहू, प्रवर्तक उमेश कोर्राम, मत्स्य समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद नेताम, सचिव भागीरथी कोड़ोपी आदि उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अब होटलों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और आवासीय कॉलोनियों को खुद करनी होगी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था

April 21, 2026

मुंगेली पुलिस का 'ऑपरेशन बाज':गांजा, ब्राउन शुगर बेचने-सेवन करने वाले 18 आरोपी गिरफ्तार

April 21, 2026

रायगढ़ में किराए की कार में गांजा तस्करी:साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068248
Views Today : 125
Views Last 7 days : 1097
Views Last 30 days : 4198
Total views : 89208
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.