Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » GST raid on Hind-Coal Group in Bilaspur | बिलासपुर में हिंद-कोल ग्रुप में GST रेड: गतौरा, बलौदा और हिंडाडीह सहित कई ठिकानों में की छापेमारी, करोड़ों रुपए के कोयले में मिक्सिंग की आशंका – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

GST raid on Hind-Coal Group in Bilaspur | बिलासपुर में हिंद-कोल ग्रुप में GST रेड: गतौरा, बलौदा और हिंडाडीह सहित कई ठिकानों में की छापेमारी, करोड़ों रुपए के कोयले में मिक्सिंग की आशंका – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gst building1627820326 1 1765853660
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर GST रेड। (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट GST टीम ने सोमवार (15 दिसंबर) को एक बार फिर कोयला कोराबारी के ठिकानों में छापेमारी की। इस दौरान हिंद कोल ग्रुप के गतौरा, हिंडाडीह और बलौदा स्थित कोल वाशरी के साथ ही ऑफिस में दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही कंपनी के

.

बता दें कि दो दिन पहले ही स्टेट GST सेक्रेटरी मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर की टीम ने 3 बड़े कोयला व्यापारियों महावीर कोल वाशरी, फील कोल और पारस कोल एंड बेनेफिशिएशन के 11 ठिकानों पर छापे मारी की थी। जिसमें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार के लोग भी शामिल थे।

जांच के दौरान सोमवार की सुबह से लेकर देर रात तक टीम में शामिल अफसरों ने एक साथ कोल कंपनी के लेन-देन और इनकम रिकॉर्ड की जांच की। पता चला है कि शहर के बड़े कोल कारोबारियों पर पिछले लंबे समय से जीएसटी की टीम निगरानी कर रही थी। इस दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता और टैक्स चोरी की आशंका पर यह कार्रवाई की गई।

कोल डिपो की तरह मिक्सिंग के साथ ही टैक्स में हेराफेरी का शक

अफसरों की शुरुआती जांच में पता चला है कि कोल वाशरी में बड़े पैमाने पर कोल मिक्सिंग के साथ ही टैक्स की हेराफेरी की बात सामने आई है। कारोबारी अपने टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे।

इसके अलावा कारोबार से होने वाले आय की तुलना में उनका टैक्स कम मिलने के बाद डायरेक्ट रायपुर की टीम ने कारोबारियों घर रेड की गई है। रेड के दौरान जांच करने पहुंचे अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे। जानकारों का कहना है कि टीम के सदस्यों को कंपनी के रिकार्ड में कई खामियों के साथ ही टैक्स चोरी मिली है।

हालांकि, बताया जा रहा है कि शहर के 3 बड़े कोल कारोबारी लंबे समय से जीएसटी की डायरेक्ट निगरानी में थे। उनका कारोबार का तार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़ा है। कारोबार से होने वाले आय की तुलना में उनका टैक्स कम मिलने के बाद डायरेक्ट रायपुर की टीम ने कारोबारियों घर रेड की।

तीन बड़े कारोबारी सरेंडर कर चुके हैं 27.50 करोड़ रुपए

दो दिन पहले स्टेट जीएसटी की टीम ने शहर के तीन बड़े कोयला कारोबारियों के 11 से अधिक ठिकानों की जांच की, जिसके बाद जीएसटी की कार्रवाई के डर से महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ सरेंडर किए।

इसके दूसरे दिन फील ग्रुप ने 11 करोड़ और पारस कोल वाशरी ने 6 करोड़ 50 लाख रुपए सरेंडर किए। इस तरह तीनों कारोबारियों ने मिलाकर 27 करोड़ 50 लाख सरेंडर किए हैं। जानकारी के मुताबिक महावीर कोलवाशरी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार से जुड़ा है।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार पर GST रेड: बिलासपुर में 3 बड़े कोल-कारोबारियों ने सरेंडर किए 27 करोड़, इनमें महावीर-फील, पारस कोल वाशरी शामिल

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार पर GST रेड

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार पर GST रेड

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट GST टीम ने 3 बड़े कोयला व्यापारियों महावीर कोल वाशरी, फील कोल और पारस कोल एंड बेनेफिशिएशन के 11 ठिकानों पर छापे मारी की। स्टेट GST सेक्रेटरी मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर टीम ने ऑफिस, घर, प्लांट और वाशरी समेत कुल 11 ठिकानों पर सर्चिंग की। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Marwahi Blast Injury | Unknown Object Break Attempt

June 22, 2026

छात्र ने कीटनाशक पीने का प्रयास किया:एडमिशन न मिलने से परेशान, जांच में जहर की पुष्टि नहीं, डीईओ पहुंचे अस्पताल

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075047
Views Today : 200
Views Last 7 days : 2846
Views Last 30 days : 9266
Total views : 103208
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.